

ललन कुमार


शेखपुरा।
बिहार के संसदीय कार्य मंत्री सह ग्रामीण विकास मंत्री -शेखपुरा जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने शेखपुरा जिला के चेबाड़ा प्रखंड के चेवाड़ा हाई स्कुल में खुले में शौच मुक्त पर आयोजित एक दिवसीय उन्मुखी कार्य शाला को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे बिहार का 25%बिहारी ही अन्य प्रदेशों के अस्पतालों में भर्ती रहते हैं ।उन्हें जो बीमारियां होती है गंदगी के चलते होती है ।इसी गंदगी को दूर करने के लिए ही हर घर शौचालय निर्माण कराया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि एक शौचालय के निर्माण के लिए सरकार 12 हजार रूपये दे रही है ।इसलिए आप सभी अपने घरों में शौचालय निर्माण करायें ।खुले में शौच करने से विभिन्न तरह के कीटाणु पनपते हैं जिससे कई बीमारियां होती है ।घर में शौचालय रहने से बहू बेटियों की आबरू भी सुरक्षित रहती है ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर पल बिहार वासियों के विकास में जुटे रहते हैं ।विभिन्न तरह की कल्याणकारी योजनाओं को आपके बीच लाकर आपको लाभान्वित करने का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है ।मुख्यमंत्री के 7 निश्चय हैं ।उन निश्चयों में हर घर नल योजना भी शामिल है । हर वार्ड के हर घर में पिने के पानी का नल भी लगाया जाएगा ।उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण की जांच चार चरणों में की जायेगी तभी शौचालय निर्माण का पैसा लाभर्थी के खाते में जायगा ।उन्होंने कहा कि बहुत सा लोग पुराना या दूसरे के शौचालय का फोटो खिंचवाकर भी सौंप रहे हैं ।इस लिए इसकी जांच भी की जायेगी । उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए हर व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना जरूरी है ।जो नही बना पाए हैं वे अवश्य बनवा लें ।इस दौरान जीविका से जुड़े 301 स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओ को 2 करोड़ 43 लाख 50 हजार का चेक उनके द्वारा दिया गया ।इसके पहले उन्होंने प्लस पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।साथ ही जिला के इकलौते प्रखंड के पीएचसी चेबाड़ा में अल्ट्रासाउंड का भी उन्होंने उदघाटन किया ।इस मौके पर डीएम दिनेश कुमार सिंह, डीडीसी निरंजन कुमार झा, जदयू विधायक रणधीर कुमार, जदयू जिलां अध्यक्ष डॉ अर्जुन प्रसाद , सीएस मृगेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ अरविन्द कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

