Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » भागलपुर-उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आगामी 28 सितम्बर को भागलपुर आयेंगे
Top Stories

भागलपुर-उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आगामी 28 सितम्बर को भागलपुर आयेंगे

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 24, 2016No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

SANJAY KUMAR SUMAN

संजय कुमार सुमन ।

भागलपुर।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आगामी 28 सितम्बर को भागलपुर आयेंगे। वे विजय घाट पुल को देखने आयेंगे। जहां उद्घाटन के बाद भी सड़क मार्ग अब तक पूरा नही हो पाया है। इसके साथ ही वे विजयघाट एप्रोच पथ से बनने वाले लोकमानपुर पुल का शिलान्यास करने के बाद एक जन सभा को भी संबोधित करेंगें।

उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ती यह पुल :-
उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाली चौसा नवगछिया पथ पर अब चलना दूभर हो गया है। बारिश होने से आवागमन बाधित हो गया है। मधेपुरा एवं भागलपुर जिला के अधिकारियों की उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण निर्मार्णाधीन सड़क को अब तक भू-स्वामी से मुक्त नहीं कराया जा सका है। कोसी नदी के विजय घाट पर बाबा विशु राउत पुल बन जाने से क्षेत्र में विकास का नया द्वार खूल गया है। कई मायनों में इस अति महत्वपूर्ण पुल ने दशकों से कोसी की पीड़ा झेल रहे लोगों की जिदंगी में एक नया सवेरा ला दिया है। 15 मई 2015 को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा पुल का उदघाटन किये जाने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार का एकीकरण ही नहीं हुआ बल्कि कोसी के सैकड़ों गावों एवं लाखों लोगों की जिदंगी बदल दिया है। लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होने से जहां सरकार को करोड़ो रूपये का चूना लग रहा है वहीं हल्की बारिश में भी आवागमन बंद हो जाता है। अभी हालात इस कदर है कि लोगों को चौसा से नवगछिया जाने के लिए भी सोचना पड़ता है। चूकि भटगामा,कदवा में रेलवे ढ़ाला नवगछिया के पास कीचड़ एवं पानी है जिसके कारण आमलोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है लोग हथेली पर जान रख पार करते हैं।
कई शहरों की हुई दूरी कम:-
विजय घाट पुल से आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ-साथ आवागमन सुलभ हुआ। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अति महत्वाकांक्षी इस परियोजना के पूरा होने से कोसी के गर्भ में अवस्थित लाखों की आबादी का जीवन स्तर में बदलाव आने के साथ ही उत्तर बिहार के मधेपुरा,सहरसा एवं सुपौल जिला का भागलपुर और दक्षिण बिहार के अनेक जिले और उड़ीसा प्रांत की दूरी कम हो गई। मधेपुरा से भागलपुर की दूरी अभी डुमरी पुल से 136,सहरसा से 130 एवं सुपौल से 175 किलोमीटर है। इस पुल से मधेपुरा की दूरी 51,सहरसा की दूरी 25 एवं सुपौल की दूरी 25 किलोमीटर कम होने से आवागमन का रास्ता सुलभ हुआ।

कहां फंसा है पेंच:-
कोसी,सीमांचल एवं पूर्व बिहार को जोड़नेवाली बाबा विशु राउत पुल का उद्घाटन भले ही 15 मई 2015 को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा कर दिया गया लेकिन इसके पहुंच पथ के निर्माण में अब भी पेंच फसा हुआ है। स्थानीय किसान अपनी जमीन का मुआवजा वासडीह के समतुल्य मांग रहे है। लिहाजा भुगतान होने तक काम बंद रखा है।
क्या कहते हैं पुल निगम के अधिकारी:-
12 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन पहुंच पथ का निर्माण किया जाना है। पुल निर्माण का कार्य राज्य सरकार की इकाई बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा एसपी सिंघला प्राइवेट लिमिटेड द्वारा युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। बिहार राज्य पुल निगम के परामर्शी कामेश्वर प्रसाद,पुल निर्माण कंपनी के डीपीएम अभय सिंह बताते हैं कि भटगामा में एक स्थान पर और भागलपुर में दो स्थान पर सड़क का निर्माण कार्य बंद है। यदि ग्रामीणों का यही रवैया रहा तो हम लोग स्वंय सड़क निर्माण कार्य को बंद कर देंगे। उन्होनें कहा कि जहां तक सड़क निर्माण में कोई बाधा नहीं है वहां तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।
क्या कहते हैं स्थानीय ग्रामीण:-
फुलौत के शिवेन्द्र प्रसाद मोदी,ओमप्रकाश शर्मा,चौसा के काग्रेस नेता पुरूषोत्तम राम,मनौवर आलम,जवाहर चैधरी,बिपीन पासवान,लौआलगान के मनौवर हुसैन,शंभू प्रसाद यादव कहते हैं कि मुख्यमंत्री ने आनन फानन में पुल का तो उदघाटन कर दिया गया लेकिन सड़क का कार्य अब तक नहीं हो पाया है। हल्की बारिश में भी सड़क बंद हो जाता है। सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ही पुल का उदघाटन किया जाना चाहिए था।
सड़क का निर्माण कार्य अब तक पूरा नही हो पाने की स्थिति से अवगत होने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आगामी 28 सितम्बर को भागलपुर आयेंगे। वे विजय घाट पुल को देखने आयेंगे। जहां उद्घाटन के बाद भी सड़क मार्ग अब तक पूरा नही हो पाया है। इसके साथ ही वे विजयघाट एप्रोच पथ से बनने वाले लोकमानपुर पुल का शिलान्यास करने के बाद एक जन सभा को भी संबोधित करेंगें। आमलोगों में अब यह कयास लगाया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री के आने से काफी हद तक समस्या का समाधान हो जायेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :कड़ाके की ठंड में आगाज़ संस्था बनी सहारा, लुुआबासा में 50 से अधिक जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

November 16, 2025

Jamshedpur News :मुख्यमंत्री आवास में सोमेश सोरेन की मुलाकात, हेमन्त सोरेन ने दी जीत की बधाई

November 16, 2025

Jamshedpur News :जिम्स और सिम्स हॉस्पिटल की नई साझेदारी, जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक का उद्घाटन

November 16, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.