Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-पर्यावरणीय स्वच्छता को लेकर मिनी मैराथन का हुआ आयोजन
Top Stories

जमशेदपुर-पर्यावरणीय स्वच्छता को लेकर मिनी मैराथन का हुआ आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 16, 2016No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

’पॉलीथीन के विरुद्ध अभियान’’ के पक्ष में सैकड़ां युवाओं ने लगाई दौड़

जमशेदपुर।

जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा पॉलीथीन के विरूद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के क्रम में शुक्रवार को  ’’ओजोन दिवस’’ पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जे0आर0डी0 टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में पर्यावरणीय स्वच्छता को लेकर जन सहभागिता से मिनी मैराथन ’’पर्या-थन’’ का आयोजन हुआ। जिला उपायुक्त  अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस जागरूकता दौड़ में शहर के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ओजोन परत के क्षरण में पॉलीथीन जैसे पर्यावरण प्रदूषक जिम्मेदार हैं इसलिए उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में पॉलीथीन का उपयोग कम से कम करने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पॉलीथीन के विरूद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को सतत रूप से जारी रखा जाएगा। सम्बोधन के उपरान्त उन्होंने झण्डा दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

इस आयोजन में  पदमश्री प्राप्त विश्व चैम्पियन तीरंदाज दीपिका कुमारी, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्णिमा महतो, अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीरंदाज झानु हांसदा, विश्व चैम्पियन मुक्केबाज अरूणा मिश्रा सहित, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित बागीचा सिंह जैसे कई जाने माने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को प्रेरित किया। मैराथन आरम्भ होने से पूर्व दीपिका कुमारी ने कुछ खिलाड़ियों को चेस्ट नम्बर वाले बैज लगा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उक्त मिनी मैराथन में जैप-6, आईआरबी तथा जिला पुलिस के जवानों, सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस तथा एनसीसी के सदस्यों, कस्तूरबा की छात्राओं, टाटा स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकां एवं स्वैच्छिक पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता निभाई। ’’जमशेदपुर ने लिया है ठान, पॉलीथीन के विरूद्ध जारी रहेगा अभियान’’ के आदर्श वाक्य के साथ दौड़ रहे युवाओं का उत्साह देखने लायक था। आज के इस मिनी मैराथन जागरूकता अभियान में लगभग 700 लोगों ने भाग लिया।

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से एम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था थी जबकि जुस्को ने जगह जगह पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई। दौड़ की समाप्ति के उपरान्त महिला तथा पुरूष वर्गों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त धावकों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान बसंती हेम्ब्रम जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः संगीता होरो व पिंकी मार्डी रहीं। पुरूष वर्ग में मिनी मैराथन विजेताओं में खेला सोरेन, रजीउर रहमान तथा हेमन्त गोप को क्रमशः पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान रहा। जिला प्रशासन की तरफ से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले कई अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीपीआरओ संजय कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसडीओ  सूरज कुमार ने किया।

इस मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी  सूरज कुमार, जैप समादेष्टा शैलेन्द्र वर्णवाल, सिटी एसपी  प्रशांत आनन्द, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी संजय कुमार, सिविल सर्जन  एसके झा, डीएसपी केएन मिश्रा, डीएसपी यातायात  विवेकानन्द ठाकुर, भाजपा महानगर अध्यक्ष  दिनेश कुमार आदि कई संस्थाओं के स्वैच्छिक सदस्य, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए पर्यावरण व खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.