जमशेदपुर।
शहर के आस पास के लोगो इन दिनो बढती तापमान से परेशान है।।वही दिन पर दिन शहर मे सूरज देवता का प्रकोप बढता जा रहा है। बढती गर्मी का ये हाल है कि सुबह 8 बजे से ही सड़के सूनी हो जा रही है।और शाम के 5बजे के बाद ही लोग सड़क पर दिख रहे है। शहर का लगातार तीन दिनो से तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा । और आज का तापमान पिछले 6 सालो की तुलना मे सबसे अधिक रहा ।
मौसम विभाग ने जो आज यहां का तापमान नापा है उसके मूताबिक आज जमशेदपुर का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा । जबकि मिनीमन तापमान 27•4डिग्री सेल्सियस रहा।
पिछले तीन दिनो का तापमान
19 अप्रैल – 45.2
20 अप्रैल-45.2
21 अप्रैल-45.6
22 अप्रैल-44.7
पानी की समस्या हुआ विकरालोंममम
वही बढती गर्मी से आस पास क्षेत्रों। मे पानी की समस्या दिन पर दिन बढती जा रही है। कई घरो के चापाकल से पानी निकलना बंद हो गया है। जबकि जिला प्रशासन के द्वारा पानी की व्यवस्था कराया जा रहा है।जो कि पूरा नही हो पा रहा है।कई स्वंयसेवी संगठनो ने भी अपने स्तर से पानी बस्तियों मे उपलब्ध करा रहे है ।
पानी और विजली समस्या को लेकर सड़क जाम
गैर टिस्को ईलाके मे पानी के साथ साथ बिजली की भी ऑख मचौली से लोग काफी परेशान है।खासकर बागबेड़ा गोविंदपूर बिरसानगर मानगो ईलाके मे सबसे अधिक लोड सेटिग किया जा रहा है।बढती गर्मी से बिजली नही रहने से लोगो मे काफी परेशानी हो रही है।एक तो बिजली नही रहना उपर से मच्छर का प्रकोप के कारण लोग रात रात भर जगे रह रहे है। वही आज मानगो के डिमना रोड को लोगो ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम किया था। लोगो का कहना है कि बिजली विभाग जान बुझकर इस ईलाके की लाईन काट रहा है। करीब दौ घंटे जाम रहने के कारण सड़क की स्थिती जस तस हो गई । बाद मे स्थानिय जिला प्रशासन के हस्तभेप के बाद जाम हटाया गया।
शहर के स्कुलो का समय मे हुआ बदलाव
वही जिला प्रशासन ने शहर के सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों को समय को बदलाव करने का आदेश दे दिया है।सोमवार से शहर के सारे स्कूलो का समय सूबह 6•30 खूलेगी और 11बजे तक सारे स्कूल को छूट्टी दे दी जा रही है।
