
जमशेदपुर।


सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित रमणीक फ्लैट के पास नाला मे एक युवती का शव बरामद होने से पूरे ईलाके मे सनसनी फैल गई ।स्थानिय लोगो ने इस बात की जानकारी पूलिस को दी। पूलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल मे भेज दिया है। वही यूवती की पहचान बारीडीह के अनीता बेसरा के रुप मे की गई है वह बारीडीह के मर्सी अस्पताल के पास जाहेर थान के पास अपने परिवार के साथ रहती थी । और घर से बीती शनिवार को कुछ समान खरीदने केलिए घर से निकली थी। उसके बाद वह वापस नही लौटी । लेकिन आज उसका शव बरामद किया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती के साथ बलात्त्कार कर उसकी हत्या कर दीगई होगी। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को नाला पर फेक दिया गया होगा।
इस सर्दभ मे डी एस पी ( मुख्यालय-1) के एन मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सुचना मिली की विजाया गार्डेन जाने वाले रास्ते मे एक युवती का शव पड़ा है। उसी सुचना पर पर पूलिस वहां पहुंची और सूचना को सही पाया ।पूलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मृतका बारीडीह के बारीडीह के मर्सी अस्पताल के पास जाहेर थान के पास रहने वाली अनीता बेसरा है। पूलिस ने उसके परिजनो को इस बात की जानकारी दी। उन्होने कहा कि मृतका के सर्दभ मे बताया वह शनिवार को घर से समान लेने गई थी। रात को नही आई। डी एस पी ने कहा कि मृतका के साथ बलात्कार हुआ कि नही ये जांच का विषय है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

