जमशेदपुर :।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम 24 अप्रैल को जमशेदपुर के जे.आर.डी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगा. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर काफी जोर–शोर से तैयारी चल रही है. इसी सिलसिले में आज झारखण्ड सरकार की प्रधान सचिव राजवाला वर्मा, डी.जी.पी डीके पाण्डेय और अपर मुख्य गृह सचिव एनएन पाण्डेय जमशेदपुर पहुचे। इन लोगों ने सभा स्थल का जायजा लिया. आपको बता दें कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जमशेदपुर में देश भर से आए पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमन्त्री के कार्यक्रम स्थल को देखने के बाद प्रधान सचिव राजबाला वर्मा ने तैयारी पर सन्तुष्टि जाहिर की और कहा कि पंडाल मौसम के अनुसार बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बाहर से जो लोग आएंगे उनकी सारी व्यवस्था की जा रही है। जमशेदपुर में पीएम का कार्यक्रम होना झारखण्ड के लिए गौरव की बात है। वही D G P ने कहा कि सुरक्षा का पुख्ता इन्तजाम किया गया है। सुरक्षा ऐसी होगी कि परिन्दा भी पर नहीं मार सके. उधर अपर गृह सचिव एनएन पाण्डेय ने कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय तक की परिकल्पना जमशेदपुर में साकार होगी. साथ ही यहां योजना बनाओ अभियान की शुरुआत होना भी झारखंड के साथ ही देश के लिए भी बड़ी बात है. पूरे स्टेडियम में 120 एल सी डी लगाए जायेंगे. वहीँ प्रधानमंत्री का स्टेज में एसी होगा. बाहर से आए मेहमानों के पंडाल में पंखा लगा होगा. वैसे कूलर की भी व्यवस्था पंडाल में रहेगी. इन दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए बड़े स्टेडियम में पंडाल
बनाया जा रहा है.
