पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बहरागोडा प्रखंड के बरागाडिया पंचायत का दौरा किया।
उनके इस दौरे के क्रम में सर्वप्रथम बरागाडिया पंचायत स्थित नागुरसाई गाँव पहुंचे। वहां कुणाल स्वर्गीय परेश दंडपाठ जिनका बीते कुछ दिनों पहले निधन गया था, उनके परिजनों से मिले, सांत्वना दी एवं आर्थिक सहयोग भी की।
इसके पश्चात कुणाल नागुरसाई स्थित भाजपा नेता स्व अरुण पात्र के घर पहुँचे जिनका निधन कुछ दिनों पहले कोरोना से हो गया था। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में हमेशा वे हमेशा परिवार के साथ खड़े हैं।
दौरे के क्रम में इसके बाद कुणाल बरागाडिया पंचायत स्थित पानिपड़ा गाँव पहुंचे, वहां उन्होंने दुर्घटना में घायल अजित सेनापति से मुलाकात की जिनका बाते दिनों पहले ट्रक्टर से एक्सीडेंट हो गया था। उनके पैर का ऑपरेशन भी हुआ है, कुणाल ने कहा कि अगर घरवाले चाहे तो उनका इलाज़ रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कराया जा सकता हैं। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
दौरे के अंत में पूर्व विधायक ने बरागाडिया पंचायत ने बरागाडिया गाँव में ग्रामीणों संग बैठक की, ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएँ सुनी, कुछ समस्याओं का त्वरित पहल किया एवं बाकी सारे समस्याओं के भी जल्द निदान करवाने की बात कही। साथ में उपस्थित रहे चंदन पात्र, अंतर्यामी मन्ना, उत्पल राणा, शांतनु राणा, दैतरी सेनापति,साधु संपति,सुकुमार घोष,कालीपद घोष, बंबू घोष, फनी बागुली,पूर्णेंदु खाटुया, विनय दास, गया माईति आदि।
