
जमशेदपुर।


कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ लगातार संघर्ष ओर आंदोलन कर रहे किसानों को 2020-2021 का कलेंडर समर्पित कर जारी किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर बताया कि कृषि क़ानून के विरोध में भारत के किसान पिछले तीन महीने से आंदोलन कर रहे है और पिछले 27दिनों से दिल्ली हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर बैठे हैं। सतनाम ने बताया कि किसानों को समर्पित कैलेंडर में किसानो के आंदोलन को दर्शाया जायेगा। जिसमें आंदोलन कर रहे किसानों की तस्वीरें होंगी जो किसानो केदर्द को ब्यान करेंगी ओर बहुत जल्द इसे जारी किया जायेगा!

