Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » खनिज संसाधनों की तरह ही खेलों के लिए भी झारखंड की अपनी अलग पहचान रही है- हेमन्त सोरेन
Top Stories

खनिज संसाधनों की तरह ही खेलों के लिए भी झारखंड की अपनी अलग पहचान रही है- हेमन्त सोरेन

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 19, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड में जिस तरह खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में है , उसी तरह यहां खेल में भी असीम संभावनाएं हैं . खेल और प्रतिभावान खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है . खेलों में हमारा राज्य कैसे आगे बढ़े, इसके लिए खिलाड़ियों की मैपिंग जरूरी है. इसी मकसद से खिलाड़ियों का डेटाबेस पोर्टल तैयार किया गया है. इसमें खिलाड़ियों का पूरा ब्यौरा होगा ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने के साथ उनके भविष्य को बेहतर बनाया जा सके. खेल एवं युवा कार्य निदेशालय की वेबसाइट sports.jharkhand.gov.in
और खिलाड़ियों के लिए झारखंड स्पोर्ट्सपर्सन्स रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ये बातें कही. उन्होंने कहा कि आज का दिन गौरवान्वित करने वाला है क्योंकि खिलाड़ियों के लिए बेहतर भविष्य की शुरुआत हो रही है .

खिलाड़ियों को उनका हक और सम्मान मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई बड़ी योजना नहीं बनी थी, लेकिन हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को उनका उचित हक और सम्मान देने का निर्णय लिया है .श्री सोरेन ने कहा कि हमारा राज्य खेलों के नाम से भी जाना जाय, इसके लिए खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं और मदद उपलब्ध कराई जाएगी .मुख्यमंत्री ने इस बात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई खिलाड़ियों में राष्ट्रीय -अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है ,लेकिन उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी . वे तंगीहाल में है ,लेकिन अब खिलाड़ियों को ऐसी नौबत का सामना नहीं करना पड़ेगा . खिलाड़ियों को हर संभव सरकार की ओर से मदद उपलब्ध कराई जाएगी .

खिलाड़ियों की होगी सीधी नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की जाएगी . पहले चरण में एक माह के अंदर 32 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा . उन्होंने यह भी कहा कि अलग राज्य बनने के बाद जिला खेल पदाधिकारियों की पहली बार नियुक्ति की गई है .इन खेल पदाधिकारियों ने जिलों में योगदान दे दिया है और खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं . मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होते हैं तो दुर्घटना के बाद से उनके स्वस्थ होने तक उनकी देखभाल का जिम्मा सरकार उठाएगी .इसके अलावा बीमार अथवा कोई और समस्या से खिलाड़ी जूझ रहे हैं तो उन्हें भी सरकार की ओर से मदद की जाएगी .

पंचायत स्तर पर बनाए जा रहे हैं खेल मैदान प्रखंड स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की होगी पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार सदैव तत्पर है . इस दिशा में करूंगा काल में भी शहीद पोटो हो योजना के तहत पंचायत स्तर पर खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं और प्रखंड स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण देने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

पोर्टल पर खिलाड़ी अपना पूरा ब्यौरा दें, सरकार की योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल निदेशालय की पोर्टल पर अपना पूरा ब्यौरा दे ताकि एक दस्तावेज के रूप में उनकी पूरी जानकारी सरकार के पास हो . उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से खिलाड़ियों को सरकार की विभिन्न खेल योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी ताकि वे उनका फायदा उठा सकें .

खिलाड़ियों के डेटाबेस पोर्टल की खासियत

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा तैयार किए गए डेटाबेस पोर्टल में राज्य के राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का पूरा ब्यौरा दर्ज है. इस डेटाबेस पोर्टल में अब तक 736 खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं . इनमें एथलेटिक्स के 41 हॉकी के 79, फुटबॉल के 121, आर्चरी के 114 और 381 अन्य खेलों से जुड़े हैं . इस पोर्टल की खासियत है कि कोई भी प्रतिभावान खिलाड़ी इसमे अपना निबंधन करा सकता है . इस पोर्टल पर अलग राज्य बनने के बाद से लेकर अब तक यहां के कितने खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीता है उसकी जानकारी प्रखंडस्तर से ही उपलब्ध है .

वेबसाइट पर खेल और से जुड़ी सारी गतिविधियों का है ब्यौरा

खेल एवं युवा कार्य निदेशालय की सरकारी वेबसाइट पर खेल से जुड़ी सारी गतिविधियों का पूरा ब्यौरा है . इसमें खेल योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई है . वेबसाइट पर खेल के लिए चलने वाले ट्रेनिंग सेंटर, प्रशिक्षकों , स्टेडियम और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर समेत खिलाड़ियों के लिए योजनाओं और दी जाने वाली सुविधाओं का भी पूरा ब्यौरा है .

इस मौके पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, खेल विभाग की सचिव श्रीमती पूजा सिंघल और खेल निदेशक उपस्थित थेl
###

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.