
17 वर्षीय इंटर का छात्र विशाल कुमार ने खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना परिवार वालों को तब चली जब मृतक सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। तब लोगों ने दरवाजा को खटखटाया अंदर से कोई आवाज नहीं आने के बाद कमरे के छत के एलबेस्टर को तोड़कर जब देखा गया तो युवक फंदे से झूल रहा है। वही आनन-फानन में लोगों ने अंदर जाकर युवक को फंदे से उतारा तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।


बता दे कि युवक अपने घर में छह बहनों के बाद वह एक इकलौता पुत्र था वही मृतक एसएलआर्य महाविद्यालय का इंटर का छात्र था। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वह जैसे ही सिटी थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलती है। मौके पर पहुंच कर सिटी पुलिस छानबीन में जुट गए हैं। वहीं मृतक विशाल कुमार के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही हैं। साथ ही पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या।

