
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वीर शहीद सिदो कान्हो के वंशजों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से सिदो कान्हो के वंशजों ने स्वर्गीय रामेश्वर मुर्मू की मौत की सीबीआई जांच हेतु आग्रह किया। मुख्यमंत्री को वंशजों ने अवगत कराया कि यह सुनियोजित हत्या है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना दुखद है। राज्य सरकार आपकी मांग पर विचार करेगी। इस मौके पर राजमहल विजय हादसा पंकज मिश्रा, सिदो कान्हो के वंशज श्री रूपचंद मुर्मू, श्री मंडल मुर्मू, राजाराम मरांडी मौजूद थे।
#



