
रांची :-झारखंड में मंगलवार की रात 10.30 बजे तक 60 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.आज के ताजा मामलों में सरायकेला-खरसावां में 25, धनबाद में 14, पूर्वी सिंहभूम में 11, साहिबगंज में 03, देवघर में 02 बोकारो में 01, दुमका में 01, गिरिडीह में 01, रामगढ़ में 01 और रांची में 01 कोरोना मरीज मिला है। रांची के रिम्स में पहले से भर्ती दो मरीज टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। रांची के रिम्स में मंगलवार को कुल 331 कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच हुई। इसमें 326 निगेटिव मिले हैं।


