
रांची।


कोरोना वायरस को देखते हुए एहतियात के तौर पर झारखंड सरकार ने 31 मार्च तक लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है. लॉक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान और परिवहन सेवाओं समेत सारी चीजें बंद रहेगी. सीएम आवास पर हुई आपात बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. वहीं अधिकारियों कर्मचारियों को हेडक्वार्टर नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है. साथ ही कहा गया है कि जरूरत के अनुसार उन्हें दफ्तर आना होगा.

