Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » वर्ष 2019 के 14 फऱवरी को शाम के करीब चार बजे का वक्त था _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
Top Stories

वर्ष 2019 के 14 फऱवरी को शाम के करीब चार बजे का वक्त था _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 14, 2020Updated:February 14, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

14 फरवरी वर्ष 2019  शाम के करीब  चार बजे..पूरा देश अपने काम में जुटा था तभी एक दिल दहला देनी वाली  खबर आती है उसके बाद पूरे देश में सन्नाटा छा जाता है। जी हां बात कर रहे पिछले  साल 14 फरवरी को ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमले की। यह हमला अब तक के सबसे बड़े आत्मघाती हमला था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे. शुक्रवार को पुलवामा शहादत की बरसी है.

बीते साल 14 फरवरी को देश का शौर्य, पराक्रम, गर्व हमारे देश के जवानों के साथ कुछ ऐसा घट जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. इस हमले की खबर फैलते ही पूरा देश शोकाकुल हो गया था. इस हमले में झारखंड के भी लाल शहीद हुए थे. पुलवामा के शहीदों के लिए झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल का एक माह और अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन का वेतन समर्पित करने का फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया था.

पुलवामा जिले के लीथोपोरा में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस से विस्फोटक से भरी एक गाड़ी टकराती है, उसके बाद होता है एक भीषण धमाका. धमाके का काला धुआं हटा और सामने हमारे देश का अभिमान, हमारे जवानों के क्षत-विक्षत शव धरती पर पड़े थे. स्वर्ग जैसी धरती लहू-लुहान हो चुकी थी. आत्मघाती धमाके के बाद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आतंकियों ने सीआरपीएफ की 78 गाड़ियों के काफिले पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी.

सीआरपीएफ की जवाबी कार्रवाई में आतंकी भाग खड़े हुए. इस हमले में इस्तेमाल किया गया विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज 10-12 किलोमीटर दूर, यहां तक कि पुलवामा से जुड़े श्रीनगर के कुछ इलाकों तक भी सुनी गयी.

तबाही का ऐसा खौफनाक मंजर देख स्थानीय निवासियों का दिल दहल गया. हमला करने वाला पुलवामा का स्थानीय लड़का था. उम्र महज 20 साल, नाम आदिल अहमद डार. वो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था. इस हमले की जिम्मेदारी भी इसी समूह ने ली थी.

फिर भारत ने जो किया उसे पूरी दुनिया ने देखा
इस आतंकी हमले के बाद देश के लोगों में गुस्सा था, हर इंसान की जुबान पर एक ही शब्द था, इस हमले की साजिश रचने वाले आतंकियों और दुश्मन को करारा जवाब दिया जाए. हुआ भी वहीं. भारत ने वो जवाब दिया जिसकी पूरी दुनिया ने कल्पना नहीं की थी. हमले के महज 12 दिन बाद लिया गया बदला.

26 फरवरी की अहले सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर दिया. भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 जेट्स ने इतनी तबाही मचाई कि आतंकियों की रूह कांप गयी. कितने आतंकी मारे गए इसका कोई स्पष्ट आंकड़ा तो सामने नहीं आया मगर विदेशी पत्रकारों ने कहा कि 200 से ज्यादा आंतकी मारे गए. भारत ने बदला भी लिया और ये सुनिश्चित किया कि इस हमले से किसी मासूम की जान न जाए. पाकिस्तान इस हमले में किसी भी तरह के नुकसान से इनकार करता रहा मगर उसे कितनी क्षति पहुंची थी ये पूरी दुनिया जानती थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त DEO से की शिष्टाचार भेंट, पूर्वी सिंहभूम में स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार पर हुई अहम चर्चा

July 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कदमा के जॉगर्स पार्क स्पोर्ट्स अकादमी में फुटबॉल प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर निखरने का मंच

July 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पद्मविभूषण तीजनबाई के निधन से जमशेदपुर में शोक, समाजसेवी अशोक गोयल ने 2022 के प्रवास को याद कर कला और संस्कृति पर हुई घंटों की चर्चा को किया साझा

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.