Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने मनाई 150 गाँधी जयंती, ग्राहकों को भारी छूट
Top Stories

जमशेदपुर -झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने मनाई 150 गाँधी जयंती, ग्राहकों को भारी छूट

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 2, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150वीं जयंती पर झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड बुधवार को बिस्टुपुर खादी भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के 150वीं जयंती मनाई। इस दौरान उपस्थित जनों ने गाँधी जी के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 150 जयंती पर बोर्ड ने खादी प्रेमियों के लिए विशेष छूट का शुभारंभ किया। जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, शहर के वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं सलाहकार योगेश मलहोत्रा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर विशेष छूट का शुभारंभ किया, अतिथियों ने खरीददारी कर पावती भी कटाई। मौके पर शहरवासियों ने प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ शहर बनाने की शपथ ली।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि महात्मा गाँधी का सम्पूर्ण जीवन सादगी और आदर्शों से भरा है। उनके अहिंसा और सत्य के मार्ग ने पूरे विश्व को दिशा दिखाई। खादी का नाम सुनते ही जेहन में पहला नाम महात्मा गाँधी का आता है। गांधी, खादी और आजादी एक- दूसरे के पूरक हैं। भारत की आजादी की लड़ाई में पूरे देश को संगठित करने में महात्मा गांधी, खादी और चरखे का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह विशेष दिन हम सबको नए संकल्प के साथ और मजबूती से उनके सपनों का भारत बनाने को प्रेरित करता है।

वहीं, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे ने कहा कि खादी भारतीय कपड़ा विरासत का प्रतीक है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी को लेकर महात्मा गांधी की सोच आज फैशन के इस जमाने में कहीं धुंधली सी हो गई है। देश परिधानों के लिए विदेशी कंपनियों पर काफी हद तक निर्भर हो गया है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि खादी का वजूद भारत से बिल्कुल मिट चुका है। आज खादी ने भारत में युवाओं के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी पैठ बनाई है। वर्तमान में केंद्र सरकार ने भी खादी के महत्व और उसको प्रोत्साहित करने पर काफी बल दिया है। कहा कि हम सभी जिम्मेदार नागरिक बनें, स्वच्छ, स्वस्थ व प्लास्टिक मुक्त समाज बनाएं।

खादी ग्रामोद्योग के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि महात्मा गाँधी और खादी का नाता पुराना है। गाँधी जी की 150वीं जयंती को विशेष बनाने हेतु बोर्ड ने 2 अक्टूबर से 30 जनवरी तक ग्राहकों को खरीददारी पर 20 से 25 प्रतिशत की छूट दी है। केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की रघुवर सरकार की ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत’ अभियान को ग्रामोद्योग ने पूर्ण समर्थन दिया है। ग्रामोद्योग कार्यक्रम में लगे बैनर भी कपड़े के हैं। कहा कि ग्रामोद्योग सभी कार्यक्रमों में कपड़े के बैनर के उपयोग की पहल की है। उन्होंने ग्राहकों से भारी छूट का लाभ लेने की अपील की।

श्रद्धा दास व रमेश दास ने दी भजनों की प्रस्तुति: कार्यक्रम में राज्य की मशहूर गायिका श्रद्धा दास व संगीतकार रमेश दास ने भजनों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। गाँधी जी की अतिप्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे व अन्य भजनों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम संचालन उदय सूर्यवंशी ने किया।

इस अवसर पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, शहर के वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं सलाहकार योगेश मलहोत्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय खां, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, राजेश शुक्ला, प्रोबिर चटर्जी राणा, अशोक सामंत समेत अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

INDIAN RAILWAY NEWS: तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब होगी नियमित, देखें नया टाइम टेबल और रूट

May 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में बेलगाम हुए अपराधी, मई महीने में ताबड़तोड़ छिनतई और फायरिंग से सहमे लोग; स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

May 26, 2026

Aaj Ka Rashifal:26 मई 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

May 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.