जमशेदपुर।
टाटा स्टील यूरोप ने टाटा स्टील यूके के प्रबंधन (मैनेजमेंट) की संभावित खरीद से संबंधित वर्तमान प्रेस कवरेज को निर्दिष्ट किया है।
पूर्व घोषणा के अनुसार, 29 मार्च को टाटा स्टील लिमिटेड की बोर्ड मीटिंग के बाद कई मौकों पर टाटा स्टील यूरोप, टाटा स्टील के यूके संचालनों के लिए रणनीतिक विकल्पों की खोज के लिए एक प्रक्रिया में रही। अपने सभी स्टेकहोल्डर्स जैसे कर्मचारियों, ग्राहकों और आपूर्तिकर्ताओं को अधिक स्पष्टता देने के लिए टाटा स्टील यूरोप शीध्रता से सभी विश्वसनीय विकल्पों को तलाशने के प्रति कटिबद्ध है।
जैसा कि सोमवार 18 अप्रैल को घोषित किया गया था, इस प्रक्रिया के तहत टाटा स्टील यूरोप के लिए एडवाइजर्स की नियुक्ति हो चुकी है, जिन्होंने विश्व के 190 संभावित वित्तीय और औद्योगिक निवेशकों के साथ टाटा स्टील के यूके संचालनों में दिलचस्पी की अभिव्यक्ति (एक्सप्रेशन आॅफ इंटरेस्ट) पर काम आरंभ कर दिया है। इस संबंध में अधिक विस्तृत जानकारी इस सप्ताह दी जायेगी, क्योंकि प्रक्रिया अब गोपनीय चरण में प्रवेश कर रही है।
टाटा स्टील यूरोप, टाटा स्टील के यूके संचालनों में दिलचस्पी दिखाने वाले विश्वसनीय स्रोतों का स्वागत करती है। यह हमारी नीति है कि इस समय हम दिलचस्पी दिखाने वाले किसी भी संभावित निवेशक या बिडर का नाम का खुलासा नहीं कर सकते हैं और न ही अभी उनकी पुष्टि या टिप्पणी कर सकते हैं। प्रबंधन खरीदने के प्रस्तावों समेत सभी ‘एक्सप्रेशन आॅफ इंटरेस्ट’ प्राप्त होने के बाद ही उन पर विचार किया जायेगा। सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों के मद्देनजर सर्वश्रेष्ठ मूल्य और सस्टेनेबिलिटी की संभावनाओं को सुनिश्चित करने के लिए हर विश्वसनीय अभिव्यक्ति को उसी कड़ी आकलन प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।




