Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -सफल सरकार की कसौटी पर खरी उतरी मोदी सरकार: रघुवर दास।
Breaking News

जमशेदपुर -सफल सरकार की कसौटी पर खरी उतरी मोदी सरकार: रघुवर दास।

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 8, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मोदी सरकार 2.0 के पहली वर्षगाँठ पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने चतरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

■

■ भारत ऐसे राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर है, जिसमें सभी के लिए शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा और उन्नति के समान और सही अवसर।

जमशेदपुर: किसी राष्ट्र की अच्छी और सफल सरकार वही समझी जाती है, जो अपने राष्ट्र की रक्षा, लोक कल्याण और उपकार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ते रहती है। हम आंखें बंद कर भी देखें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठित भाजपा नीत एन.डी.ए, की सरकार इस कसौटी पर शत प्रतिशत सफल नजर आती है। उपरोक्त बातें मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करते हुए कही। कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में गठित सरकार का पहला कार्यकाल का सर्वाधिक समय में देश में जड़ जमा चुकी कुचक्री व्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने में गुजर गया। इसके बावजूद सरकार ने गरीबों के जीवन में एक नया रंग भरने के लिए अंत्योदय को सुदृढ़ करने का जो सार्थक प्रयास किया गया वह अभूतपूर्व है। इस कार्यकाल में गरीबों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने जो कार्यक्रम चलाया, उससे दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा। इन कार्यक्रमों में गरीबों का बैंक खाता खोला जाना, उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त बिजली कनेक्शन, आवास और शौचालय की सुविधा देना शामिल है। कार्यकाल के अन्य उल्लेखनीय कार्यों में सर्जिकल स्ट्राइक एवं एयर स्ट्राइक को याद किया जाता है। वहीं वन रैंक वन पेंशन, वन नेशन, वन टैक्स (जी एस.टी.) और किसानों के लिए बहुप्रतिक्षित एम.एस.पी. भी शामिल है।

मोदी सरकार की प्रथम कार्यकाल के पांच वर्ष और दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों को जोड़ दिया जाय तो इस छह साल का इतिहास भारतीय इतिहास का एक सुनहरा दस्तावेज कहलायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शब्दों में गत एक वर्ष में देश ने सतत नये स्वप्न देखे, नये संकल्प लिए और इन संकल्पों को सिद्ध करने के लिए कदम भी बढ़ायें गये। भारत की इस ऐतिहासिक यात्रा में देश के हर समाज, हर वर्ग और हर व्यक्ति बखूबी अपना दायित्व निभाया। प्रधानमंत्री जी की नये सपनों की सिद्ध के रूप में मोदी सरकार के 2.0 के सता में आते ही जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया गया। ट्रिपल तलाक का अभिशाप झेल रही मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलाने के लिए कानून बनाया गया। समग्र राष्ट्र का अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ। आतंकवाद पर यू.ए.पी.ए. और एस.पी.जी. के जरिए नकेल कसी गयी। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंग्लादेश से प्रताड़ित भारत में रह रहे हिन्दू, बौद्ध, सिख, जैन और पारसी शरणार्थियों को भारत में नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन कानून (सी.ए.ए.) संसद में पारित किया गया।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही सेनाओं में समन्वय बढ़ाने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सी.डी.एस.) के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस कार्यकाल में भारत ने वैश्विक मंदी से उबरने के लिए अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से दस सरकारी बैंकों का विलय जैसे आर्थिक सुधार के कार्यक्रम को अमल में लाया। आर्थिक सुधारों की श्रृंखला में नागरिक उड्डयन में एफ.डी.आई. का रास्ता प्रशस्त करना, कॉरपोरेट टैक्स को कम करना, एन.बी.एफ.सी. लोन पर मोरोटोरियम, कंपनी एक्ट में सुधार और सुक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योगों (एम.एस.एम.ई.) के लिए आसान ऋण की व्यवस्था करना महत्वपूर्ण है। इसी कार्यकाल में वैश्विक महामारी कोरोना ने भारत को अपनी चपेट में लेने की कोशिश की, लेकिन जब इस महामारी ने विश्व की महाशक्ति देशों की हालत पतली कर दी। भारत ने काफी हद तक हालात काबू में रखा। भारत जैसे विशाल देश में एक कोरोना संकट से लड़ने के लिए लगातार 70 दिन तक लॉकडाउन का पालन होना अपने आप में एक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री के एक आह्यान पर पूरा देश उनके पीछे एकजुट खड़ा नजर आया। कुल मिलाकर भारत एक ऐसे राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर है, जिसमें सभी के लिए शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा और उन्नति के समान और सही अवसर उपलब्ध है। उन्होंने कोरोना संकट के दौरान सेवा कार्यों में तन्मयता से लगे हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा भावना को नमन करते हुए उन्हें कोरोना वारियर्स बताया। कहा कि कोरोना संकटकाल मे जनसेवा के प्रति भाजपा कार्यकर्ता सदैव समर्पित हैं। लॉकडाउन अवधि में समाज के हर वर्ग की सेवा भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं।

 

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत चतरा विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश के हजारों कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News: मानगो निगम में कमीशनखोरी, आत्मदाह की धमकी

July 26, 2026

Jamshedpur News: कारगिल के 30 युद्ध वीरों का भव्य सम्मान

July 26, 2026

Jamshedpur News : भाजपा ने सुना पीएम के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.