जमशेदपुर।
एक शादी सुदा महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने प्रेमी की इसलिए हत्या करवा दी उसका प्रेमी ने शादी कर ली। इस बात का खुलासा तब हुआ जब रविवार की सुबह सीतारामडेरा थाना क्षेत्र मे एक अज्ञात शव मिला। जिसकी पहचान रांची के हरमु के अखिलेश सिह के रुप मे की गई । जब पुलिस इस हत्या की बारे मे जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि अखिलेश सिह की हत्या उसकी प्रेमीका ने अपने भाई और दोस्तो के साथ मिलकर की है।
इस सर्दभ मे जिला के एस एस पी अऩुप टी मैथ्यु ने बताया कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र मे स्लैग रोड मे नाला के किनारे रविवार की सुबह अखिलेश सिह का शव बरामद किया गया। शव के देखने से ऐसा प्रतित होता था कि मृतक को सर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के जांच पुलिस ने शुरु की तो पता चला कि मृतक का जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नीतु के अवैध सबंध था। नीतु की शादी 10 वर्ष पूर्व रांची के हरमु के विकास गुप्ता के साथ हुआ था। विकास गुप्ता रांची जैप -2 मे जवान है। विकास और अखिलेश अच्छे दोस्त थे। इस कारण विकास के घर अखिलेश के घर आना जाना होता था। और इस दौरान विकास की पत्नी नीतु से अखिलेश का अवैध सबंघ हो गया। इस कारण पति- पत्नि मे हमेशा विवाद होता था। इस दौरान अखिलेश कुमार सिह की शादी हो गई। जिससे नीतु काफी परेशान रहने लगी।
एस पी ने कहा कि कुछ दिन पुर्व नीतु अपने घर आगई थी। उसने अपने भाई के साथ अपने प्रेमी को सबक सीखाने की बात सोची। इसी प्रकरण मे रविवार को नीतु ने अपने प्रेमी को राचीं से जमशेदपुर बुलाया। बस स्टैण्ड में उसे नीतु के भाई राहुल कुमार ने रिसीव किया वहा से राहुल और उसके दोस्त ने रमेश कर्मकार ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड ले गए। जहां तीनो मिलकर जमकर शराब पी । शराब अधिक पी लेने कारण अखिलेश बेकाबु हो गया। उसका लाभ उठाते हुए । पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी और नाली मे शव को फेक कर फऱार हो गये।
उन्होने कहा कि इस घटना के नीतु , उसका भाई राहुल और दोस्त रमेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सारे आरोपी को पुलिस ने पकड लिया है। उन्होने कहा कि इस घटना का उदभेदन पुलिस 24 घंटे के अंदर कर दिया गय़ा है। उसको देखते हुए जिला पुलिस के द्वारा उदभेदन करने वाले टीम को अवार्ड की अनुशंसा की जाएगी।



