सरायकेला।
आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित टॉल ब्रिज के पास कोंग्रेस के नेता शान बाबू को बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।जिस वक्त इस घटना को अंजाम अपराधियो के द्वारा दिया गया उस वक्त वे टहल रहे थे। इस घटना के बाद टाटा मुख्य अस्पताल में मिलते ही विधायक साधु महातो,पुवँ बिधायक बन्ना गुप्ता,एसडीपीओ सराईकेल्ला , ओसी आदित्यपुर,बिस्टुपुर के अलावा सेकडों लोग टीएमएच पहुंचे।
घटना के सर्दभ मे बताया जाता है कि कॉग्रेसी नेता बुद्देश्वर मुखी उर्फ शान बाबु अपने घर मे खाना खा कर टॉल ब्रिज के पास टहल रहे थे। उसी वक्त् काला टी शर्ट पहने हुए दो युवको ने उन्हे पीछे से गोली मारी और गोली मारने के बाद वे पल्सर मोटर साईकिल से गम्हरिया की ओर फरार हो गए। स्थानिय लोगो के प्रयास से उन्हे उठाकर टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया । जहां डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।टहलने के दौरान शान बाबु के साथ आनन्द आर्चाय नामक युवक था। वह वही ट़ॉल ब्रिज के कर्मचारियो की मदद से उसे टाटा मुख्य़ अस्पताल मे ले गया।
वही इस सर्दभ मे सरायकेला के एस पी ईन्द्रजीत मेहथा ने घटना की पृष्ठि करते हुए कहा कि शान बाबु को गोली टॉल ब्रिज के पास टहलने के दौरान अज्ञात लोगो के द्वारा गोली मारी गई है और टाटा मुख्य अस्पताल मे ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होने कहा कि इस मामले मे जो भी आरोपी है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




