जमशेदपुर।
जमशेदपुर प्रखण्ड के सारे मुखिया आज उपायुक्त दरबार पहुंचे और योजना मद मे दी जाने वाली ऱाशी को कैसे खर्च किया जाए उसे लेकर मार्ग दर्शन मांगा। इस सर्दभ मे उपायुक् को एक पत्र भी लिखा है। पत्र के माघ्यम से कहा गया है कि 14 वे वित्त आय़ोग मे राशी का आवंटन सम्मस्त मुखिया को हो चुका है।लेकिन इस राशी का उपयोग कैसे करना है इसमे जानकारी नही दी गई है। इसलिए उपायुक्त इस मामले को अपने से संज्ञान मे लेते राशी को कैसे उपयोग किया जाए उस पर मार्ग दर्शन किया जाए।
मालुम हो कि जमशेदपुर प्रखण्ड मे 26 मुखिया अलग अलग पंचायत से प्रतिनिधी करते है। और प्रत्येक मुखिया को 14 वे वित्त आयोग की ओर से 16-18 लाख रुपया की राशी निर्गत की गई है ।लेकिन मुखीया को राशी को कैसे खर्च किया जाए इसकी जानकारी नही हो पाने के कारण वह राशी उपयोग नही हो पाया है।
