
ललन कुमार
शेखपूरा ।
ओभर लोडिंग कर ढोये जा रहे हैं पत्थर और मोरंग ,पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल।
जिले के पहाड़ी भूखण्डों में पुलिस गश्ती पर सवाल उठने लगी हैं ।बिना लीज वाले पहाड़ी भूखंडों में अबैध उत्खनन बेरोक टोक जारी है ।इस अबैध उत्खनन से प्रशानिक महकमा बेखबर दिख रहा है ।प्रति दिन दर्जनों की संख्या में ओभर लोडिंग किये अबैध पत्थर और मोरंग लदे खुले आम सड़कों पर ट्रैक्टर गुजर रहे हैं लेकिन गश्ती करने वाले पुलिस को ये सब दिखाई नहीं दे रहा है ।प्रत्यक्षदर्शी पुलिस की पहाड़ी भूखंडों में गश्ती नही किये जाने पर सवाल उठा रहे हैं ।जबकि प्रशासनिक महकमा ने पहाड़ी भूखंडों में अबैध पत्थर उत्खनन और ओभर लोडिंग पर लगाम लगाने की जिम्मेवारी संबंधित थानों को दी है ।ऐसे हालात में भी ओभर लोडिंग कर पहाड़ी भूखण्डों से ट्रैक्टर या ट्रक निकलते है तो संबंधित थानों पर सवाल उठना भी लाजिमी है । सूत्रों ने बताया कि कारे, पचना,चकन्दरा , बरुई,बाजित पुर पहाड़ी भूखंडों में चोरी छिपे अबैध उत्खनन जारी है ।ख़ास कर पत्थर माफिया रात को 11 बजे के बाद से अबैध उत्खनन में सक्रिय हो जाते हैं । सुबह होते होते सभी अबैध पत्थर ट्रैक्टरों से ढो लिए जाते हैं।वहीं इस मामले में एसडीपीओ अमित शरण ने बताया कि ओभर लोडिंग रोकना डीटीओ काम है ।रही बात अबैध उत्खनन रोकने की बात तो यह माइनिंग विभाग का काम है ।इस तरह से यह देखा जा सकता है कि सरकार का ओभर लोडिंग और अबैध उत्खनन के चलते करोड़ों के नुकसान पर पदाधिकारियों की कार्यशैली क्या है

