JAMSHEDPUR
तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना द्वारा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के संचालन हेतु पांच सदस्यीय कमिटी में चुने जाने के बाद बयान जारी करते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि जत्थेदार जी रंजीत सिंह द्वारा लिए गए निर्णय का वे सम्मान करते हुए इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हैं।
शनिवार को मानगो गुरुद्वारा परिसर से जारी बयान में उन्होंने ने कहा कि मानगो गुरुद्वारा की पूरी कमिटी जत्थेदार जी के हुक्म के बाबत उनके साथ समर्थन के साथ खड़ी है इसलिए इस आदेश के विरुद्ध जाने का प्रश्न ही नही उठता।
