जमशेदपुर।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सिदगोड़ा थाना के एएसआई वासुदेव मेहता को 18 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार। एक मामले में उसने यह रुपए मांगे थे।
इस सर्दभ मे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जमशेदपुर के डी एस पी अमर पाण्डेय ने बताया कि ओड़ीसा के मयुरभंज जिला के बादामपहाड़ थाना क्षेत्र के देवगांव के रहने वाले मोहम्मद शेख अयूब ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यलय मे सिदगोड़ा थाना के ए एस आई वासुदेव मेहता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे कहा गया। सिदगोड़ा थाना के ए एस आई ने उन्हे फोन कर कहा कि आपके का स्कार्पियो संख्या (JH05J-530) से किसी अपराधिक घटना केलिए इस्तेमाल किया गया है.। इस मामले मे आकर अपनी सफाई थाना मे आकर दे। वादी द्वारा कहा गया कि उसने अस र्स्कापियो को बेच दिया है.। इसलिए इस पर हमलोग कुछ नही कह सकते है। लेकिन ए एस आई के द्वारा बार बार दबाब देने के कारण वह अपनी इंडिका कार से जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना आया। वहा पर ए एस आई ने वादी की इंडिगो की कार की चाबी ले ली और कहा कि 25 हजार रुपये दो तो तुम्हारी गाड़ी की चाबी देगे । नही तोउस मामले मे भी तुम्हे फंसा देगे। ए एस आई को वादी के द्वारा 18 हजार की रुपया ऱाशी तय की गई।
उन्होने कहा कि वादी की बातो की जांच की गई तो सत्य पाया गया। उसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इस मामले मे कार्रवाई करते हुए वादी के द्वारा 18 हजार रिश्वत ए एसआई को देते हुए रंगेहाथ पकड़ा।



