
जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के स्वागत में भाजपाईयों का हुज़ूम सडक पर प्रत्यक्ष रूप से देखा गया,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के बुलावे पर सोमवार को रांची दौरे के क्रम में महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सूबे के मुख्यमंत्री समेत पूर्व सीएम, विधायक मेनका सरदार एवं अन्य शीर्ष मंत्री और नेताओं से भी संपर्क स्थापित कर सांगठनिक विस्तार एवं सरकार और पार्टी के बीच समंवय स्थापित कर कार्यकर्ताओं को लाभांवित करने संबंधित गहन चर्चा करते हुए सहयोग माँगा था, रांची प्रवास के पश्चात मंगलवार को जमशेदपुर लौटने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर कमिटी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पारडीह काली मंदिर के निकट भव्य स्वागत किया गया,इस दौरान अपने युवा और जोश से परिपूर्ण कम उम्र के महानगर अध्यक्ष के स्वागत में पलकें बिछाए हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता राह निहारतें रहें,अपराह्न साढ़े बारह में पारडीह काली मंदिर पहुंचे हीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने दुलारे अध्यक्ष को घेर लिया और ज़ोरदार आतिशबाजी और नारेबाज़ी के बीच फूल माला पहनाकर दिनेश कुमार का स्वागत किया | डंके और ढोल-नगाड़ों के थाप से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रही | स्वागत समारोह के दौरान इंद्र देवता भी ख़ासा मेहरबान रहें और उन्होंने भी कार्यकर्ताओं संग पानी की होली खेलने हेतु पूरे स्वागत कार्यक्रम के दरम्यान वर्षा ज़ारी रखा सर्वप्रथम दिनेश कुमार ने काली मंदिर पहुँचते हीं माथा टेककर आशीर्वाद लिया और तत्पश्चात कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारते हुए सजाकर तैयार की गयी खुली जीप पर सवार होकर निकल पड़ें,स्वागत जूलूस जिन मार्गों से गुजरीं वहां उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत महानगर अध्यक्ष का ज़ोरदार स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी,कार्यकर्ताओं के उत्साह के सामने बारिश भी बेअसर साबित होती रही | तेज़ बारिश के बीच विभिन्न जगहों पर भाजपा अध्यक्ष का अभिनंदन कार्यक्रम ज़ारी रहा पारडीह काली मंदिर से पूजा कर निकलने के पश्चात हज़ारों उत्साहित कार्यकर्ताओं का काफ़िला सिटी इन होटल के निकट पहुंचा जहाँ उलीडीह मंडला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह और संध्या नंदी के नेत्रित्व में सैंकड़ों भाजपा समर्थकों ने अपने जिलाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया जिसके बाद काफ़िला आगे बढ़ा और चेपापुल पहुंचा जहाँ आजादनगर मंडल निसार अहमद द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया इसके पश्चात मानगो रोड नंबर पन्द्रह में अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष आफताब अहमद सिद्दकी इसके पश्चात स्वागत जुलूस मानगो पहुँचने मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साव पर हनुमान मन्दिर में पूजन कर दिनेश कुमार मानगो गोलचक्कर पर आगमन के पश्चात पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेत्रित्व में स्वागत और इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहीद खुदीराम बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया बस स्टैंड गोलचक्कर पहुँचने पर अनुसूचित जन-जाती मोर्चा के जिलाध्यक्ष काजू सांडिल के नेत्रित्व में भाजपाईयों ने फूल-माला पहनाकर नव मनोनीत अध्यक्ष का अभिनंदन किया,
स्वागत जुलूस आगे बढ़ते हुए एमजीएम अस्पताल के निकट पहुंची जहाँ भाजयुमो जिला-मंत्री शैलेश गुप्ता की अगुआई में अभिनंदन किया गया | इसके पश्चात भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज वाजपेयी के नेत्रित्व में साकची शीतला मंदिर में पूजन के बाद भव्य स्वागत किया गया | रैली बढ़ते हुए साकची गोलचक्कर पहुंची जहाँ शाही आदिल के नेत्रित्व में मंगल हाट दुकानदारों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया | पर साक्ची मंडल द्वारा स्वागत , बसंतसिनेमा के निकट गोलचक्कर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिनेश कुमार ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया,उसके बाद पार्टी कार्यालय पर महामंत्री राम सिंह मुंडा के नेतृत्व में स्वागत किया गया,साथ ही कार्यालय में भी अभिनन्दन किया गया इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह सांतवें आसमान पर था और बारिश की ही तरह कार्यकर्ताओं का उमंग भी बरसती नज़र आ रही थी स्वागत रैली आगे बढ़ते हुए साक्ची मनोकामना मन्दिर के निकट पहुंची जहाँ भाजपा नेता गुरदेव सिंह राजा एवं रॉकी सिंह द्वारा स्वागत किया गया इसके पश्चात गंडा समाज द्वारा नेहरु कॉलोनी में अभिनंदन और नवयुवक संघ द्वारा रिफ्यूजी कॉलोनी में स्वागत संपन्न होने के पश्चात महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार का काफ़िला गोलमुरी गोलचक्कर पहुंचा,गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी द्वारा स्वागत के पश्चात बजरंगबली मंदिर में महाआरती आयोजित की गयी | पूजन के बाद जुलूस सभा में तब्दील हुई और ऐतिहासिक स्वागत हेतु नव मनोनीत भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आभार व्यक्त किया | उन्होंने आशा दिलाया की कार्यकर्ताओं के इस प्यार और भरोसे को वे कभी टूटने नहीं देंगे | उन्होंने पुलिस-प्रशासन को भी चेतावनी देते हुए कहा की पूर्व की भाँती दुसरे दलों के नेताओं के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने की परंपरा अब कतई बर्दाश्त नहीं होगी | उन्होंने भरोसा दिलाया की जिस विश्वास से शीर्ष नेत्रित्व ने उनके कंधों पर बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है , उसपर वे अवश्य खरा उतरेंगे लेकिन इस हेतु सबों के साथ की आवश्यकता होगी उन्होंने कहा की कार्यकार्ताओं से ही मैं हूँ ,अब सब कार्यकर्ता खुद को अध्यक्ष समझे और संगठन को सशक्त बनाने में युद्धस्तर से मेहनत करे महानगर अध्यक्ष बनने के पश्चात यह दूसरा मौका था जब दिनेश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया | उन्होंने कहा की केंद्र-राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है | ऐसे में कार्यकर्ता केवल जरुरतमन्द लोगों की सेवा करने तथा सरकार की अभिनव योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर लक्ष्य केंद्रित करें | इसमें सफ़लता मिलने पर स्वयं जनता पुनः भाजपा को अपार बहुमत से चुनाव जितायेगी | भाजपा महानगर कमिटी द्वारा आहूत इस स्वागत जूलूस में भारतीय जनता पार्टी के नेता खेमलाल चौधरी ,अनिल सिंह, राजेश शुक्ला ,भूपेन्द्र सिंह , गुरदेव सिंह राजा ,राजेश सिंह, काजू सांडिल,मंडल अध्यक्षो में जितेंद्र राय,प्रकश जोशी,राजेश शव,परेश दत्ता,मंटू चरण दुत्ता,कृपा सिंधु महतो,श्री राम प्रसाद,पप्पू मिश्रा,दीपक झा,दिपु सिंह,सुशिल चंद्र महतो,निसार अहमद,अभय चौबे,संजीव भगत,पिंटू शारंगी,प्रोबिर चट्टर्जी राणा,प्रमुख कार्यकर्अताओ में राजपति देवी,अनिल मोदी ,प्रीती सिन्हा , स्वाति मित्रा ,शैलेश गुप्ता,मनोज वाजपेयी , ध्रुव मिश्रा ,अंकित आनंद,संजीव सिंह,कमल किशोर,विमल जालान,मुरलीधर वर्णवाल,धीरज पासवान,समेत हजारो पुराने और नए के अलावे मंडल अध्यक्षऔर हज़ारों कार्यकर्ता व भाजपा समर्थक उपस्थित थें |
Comments are closed.