देलघर।
रेलवे ने गाड़ी संख्या (12376/12375) आसनसोल-चैनई सेट्रल-आसनसोल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार जेसीडीह तक करने का फैसला लिया है।यही नही यह ट्रेन अब चैनई के बजाय TEMBARAM से प्रस्थान करेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के मुताबिक (12376/12375) आसनसोल-चैनई सेट्रल-आसनसोल सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब जेसीडीह- TEMBARAM के बीच चलेगी।इस गाड़ी का नबंर अब जेसीडीह से 13576 और तबरम से 13575 होगा। सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह ट्रेन जेसीडीह से 1 मई से प्रत्येक बुधवार दोपहर के 1.10 में प्रस्थान कर गुरुवार की रात11.55 में TEMBARAM पहुंचेगी। TEMBARAM से 4 मई से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1.45 को प्रस्थान कर रविवार की रात 11.10 को जेसीडीह पहुंचेगी।जेसीडीह से प्रस्थान करने के बाद यह ट्रेन मधुपूर और चित्तरंजन में भी रुकेगी। आसनसोल और चेन्नई के बीच मे कोई समय में परिवर्तन नही किया गया है।




