जमशेदपुर।
जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक उत्तर पश्चिमी गदड़ा पंचायत भवन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से उत्तर पश्चिमी गदड़ा पंचायत की मुखिया सुनीता नाग के ऊपर झूठा रंगदारी जैसे आरोप लगाए जाने का पुरजोर विरोध कर निंदा की गई। बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने कहां की मुखिया सुनीता नाग के ऊपर लगाया गया रंगदारी का आरोप बिल्कुल गलत, बेबुनियाद एवं आधारहीन है। जिसकी जितनी भी निंदा की जा वह कम पड़ेगी। बैठक में आगे कहा गया है कि मुखिया सुनीता नाग की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर कुछ स्वार्थी लोग झूठा आरोप लगाकर उनके छवि को धूमिल कर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे हम पंचायत प्रतिनिधि कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस बैठक में मुखिया सुनीता नाग ने कहीं की जमीन विवाद स्थल पर ना तो मैं गई थी ना हीं मेरे पति। घटना के दिन मैं हॉस्पिटल में थी। जिसकी उच्च स्तरीय जांच में खुलासा हो जाएगा।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि किसी भी पंचायत प्रतिनिधि के ऊपर झूठा आरोप लगाकर उनके मान-सम्मान का हनन करने का प्रयास अगर कोई करेगा तो इसका पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर मुंह तोड़ जवाब देंगी और जरूरत पड़ने पर न्यायालय में मानहानि का मुकदमा भी दायर करेंगे।
इस बैठक में जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया संघ, उप मुखिया संघ सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रुप से मुखिया प्रतिमा मुंडा,नीनु कुदादा, सुमी केराई, हेमा खालको,बसंती गुप्ता, सीमा मुंडा, नागी बायोपाई, उप मुखिया पवन शर्मा, संजय चौधरी, सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मनोज राय उपस्थित थे।
