जमशेदपुर। बच्चों को महान रचनाकार, कविताकार एवं साहित्य की सभी विधाओं में समान अधिकार रखने वाले महान कविगुरु रबीन्द्र नाथ टैगोर के जीवन और उनकी रचनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देने के उद्देश्य से दो दिवसीय रबीन्द्र चर्चा (किशोर शिविर) का आयोजन आज यहां रबीन्द्र भवन परिसर में प्रारम्भ हुआ। टैगोर सोसाईटी, जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित इस रबीन्द्र चर्चा (किशोर शिविर) की शुरुआत शहर व आसपास के विद्यालयों से आए किशोरों के नामांकन के साथ हुआ, जिसमें लगभग 400 स्कूली बच्चों ने अपना नाम दर्ज कराया, जिसके पश्चात उन्हें इस किशोर शिविर के सम्बन्ध में मूल जानकारी प्रदान कर उनका स्वागत रबीन्द्र भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में किया गया तथा उनसे अपेक्षा की गयी कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर महान कविगुरु द्वारा रचित महान रचनाओं की जानकारी को लेकर उसे आत्मसात करेंगे साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर अपना व अपने समाज का मार्गदर्शन करेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन में सर्वप्रथम उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में टैगोर सोसाईटी के अध्यक्ष डॉ. एच. एस. पॉल, मानद महासचिव आशीष चौधुरी व अभय सरकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की, जिसके पश्चात उद्घाटन सत्र के दौरान ही टैगोर सोसाईटी के छात्र छात्राओं व शिक्षिकाओं के द्वारा ए दिन आजी कोन प्राते गो खुले दिलो दार उसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. एच एस पॉल ने शिविर में आये हुए छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर कहा कि महान कवि, कविगुरु रबीन्द्र नाथ टैगोर के जीवन के पहलुओं से आपको यहां इन दो दिनों में अवगत कराया जायेगा, आप जान पायेंगे कि उनकी महानता क्या है, और मैं आप सभी को प्रतिभावान समझता हूं और पाता हूं कि आपमें भी महान बनने की क्षमता है, ऐसे ही कविगुरु के आदर्श को जीवन में उतार कर आप भी उस राह पर आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर उद्घाटन सत्र के दौरान मानद महासचिव आशीष चौधुरी ने कार्यक्रम की रुपरेखा के सम्बन्ध में उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए, उनसे इस कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया। उऩ्होने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए सभी लोगों को विशेष धन्यवाद दिया। इसके पश्चात बच्चों के लिए रबीन्द्र नाथ टैगोर के जीवन पर प्रकाश डालने का काम सब्यसांची चन्दो ने किया, जिन्होने किशोर बन्धु रबीन्द्र नाथ (युवाओं के मित्र रबीन्द्र नाथ टैगोर) विषय पर अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित किशोरों को बताया कि किस प्रकार महान गुरु सभी उम्र विशेषकर किशोरों के लिए प्रेरणादायी है। तत्पश्चात डॉ. वाणी देब रबीन्द्र नाथ टैगोर रचित छोटो गोल्पो पर आधारित साहित्य पर अपनी प्रस्तुति दिया। दूसरे सत्र में रबीन्द्र नाथ टैगोर के गीत पर आधारित कोलकाता से आए रबीन्द्र संगीत कलाकार देवाशीष राय व जमशेदपुर के नामचीन संगीत कलाकार चंदना चौधुरी ने अपनी प्रस्तुति दी। आज के इस शिविर के अंतिम पड़ाव पर डॉ. शान्तनु चक्रवर्ती ने विश्व पथिक रबीन्द्र नाथ टैगोर पर अपनी प्रस्तुति दिया। इस शिविर में रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, टैगौर एकेडमी, विवेकानन्दा इंग्लिश हाई स्कूल, रामकृष्ण मिशन स्टूडेंडस होम के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कल रविवार को इस शिविर में रबीन्द्र नाथ टैगोर की रचनाओं पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया जायेगा
