गम्हरिया
—–
उप श्रमायुक्त एवं यूनियन पदाधिकारियों की बैठक में समझौता होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाॅलिपैक मैन्यूफैक्चिरिंग कंपनी में विगत तीन माह से कामगारों की चल रही हड़ताल समाप्त हुई। शुक्रवार से कंपनी में पुनः उत्पादन कार्य प्रारंभ हुआ। इससे कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई बैठक में कंपनी प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन तथा अन्य सुविधाएँ देने पर सहमति बनी। समझौता पत्र में उप श्रमायुक्त के अलावा श्रम अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह, कंपनी के निदेशक सज्जन काबरा तथा यूनियन की ओर से भामसं के प्रदेश अध्यक्ष जय नारायण शर्मा, आदित्यपुर औद्योगिक मजदूर संघ के अध्यक्ष अवधेश्वर ठाकुर, महामंत्री चन्द्रमा पांडेय, सिपाही दूबे एवं अन्य कामगारों ने हस्ताक्षर किया।



