Jamtara Today News -खड़ी माटी घाट जर्जर पुल का हुआ जीर्णोद्वार, रेलवे ने साइकिल सवार और पैदल यात्रियों के लिए खोला पुल

144
AD POST

जामताड़ा।
आखिरकार नाला प्रखंड अंतर्गत अजय नदी खड़ी मांटी घाट पर झारखंड पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित सीएलडब्ल्यू (रेलवे) चितरंजन निर्मित पुल जो तेज बारिश (बाढ़) के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। पुनर्निर्माण कर पैदल यात्री एवं साइकिल सवारियों के लिए खोल दी गई है। हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने उक्त जानकारी खैरा भाजपा मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह ने दिया। कहा कि यह पुल रेलवे द्वारा बनाया गया है। इस पुल के जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय सांसद सुनील सोरेन, भाजपा नेता पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत जामताड़ा वीरेंद्र मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के पहल पर क्षतिग्रस्त पुल का मरम्मती कार्य प्रारंभ हुआ जो अब लोगों के लिए खोल दी गई। इसका पूरा श्रेय भाजपा के नेताओं को जाता है।

AD POST

वहीं पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने बताया कि लोगों के कठिनाई को दूर करने के लिए जो भी करना होगा वह भाजपा करेगी। रेलवे द्वारा लोगों के लिए खड़ी माटी घाट के पुल को खोली गई जो प्रशंसनीय है। पुल को लोगों के लिए खोले जाने पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने बताया कि स्थानीय लोगों के कठिनाइयों को देखते हुए पुल जीर्णोद्धार के लिए भाजपा द्वारा लगातार बैठकें की गई। रेलवे के अधिकारियों से लगातार संपर्क कर इस पुल के लिए मंत्रालय से भी संपर्क की गई। फलस्वरूप मरम्मती कार्य प्रारंभ हुआ। आज पैदल यात्रियों एवं साइकिल सवारीयों के लिए खुल गई जो प्रशंसनीय है। श्रेय के प्रश्न पर मंडल ने कहा लोगों को सुविधा मिले यही भाजपा का उद्देश्य है। पुल के खुल जाने से नाला के लोगों को सुविधा मिलेगी जो प्रशंसनीय है। भाजपा अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने पुल को लोगों के लिए रेलवे द्वारा खोले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए लोगों को शुभकामना दिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More