

जामताड़ा।
क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी झगरू पंडित का निधन पिछले दिनों हो गया था। समाचार पाकर परिवार जनों से मिलने भाजपा नेता नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, जिला भाजपा अध्यक्ष सोमनाथ सिंह कार्यकर्ताओं के साथ झगरू पंडित के पैतृक आवास पिपरा सोल करमाटांड़ पहुंचे। शोक संतप्त परिवार जनों से मिलकर संत्वाना दिया एवं उचित भरोसा दिया।
मंडल ने शोक प्रकट करते हुए बताया कि झगरू पंडित से आत्मीय संबंध था। पंडित जी जीवन के अंत समय तक समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए काम करते रहे। अंतोदय का काम में अपना बहुमूल्य समय बिताया। मंडल ने कहा झगड़ु पंडित का जाना समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है। मंडल ने कई पुरानी यादों को ताजा करते हुए झगरू पंडित द्वारा विषम परिस्थिति में भी हिम्मत नहीं हारने की बात कही। कहा इनके जीवन से साधारण से साधारण लोग भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकते हैं। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने शोक प्रकट करते हुए झगरु पंडित को समाज सुधारक, गरीब हित रक्षक, जुझारू व्यक्तित्व का धनी बताया। सिंह ने झगरू पंडित के जाने से समाज को बहुत भारी क्षति होने की बात कही। नेताओं ने झगरू पंडित के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर झगरू पंडित के परिवार जन, स्थानीय समाजसेवी भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र मंडल, नागेश्वर मंडल, राजू यादव सहित कई स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

