Jamtara Today News -संविधान और कानून की जानकारी नहीं होगी तो होता रहेगा शोषण: एहतेशाम उल मिर्जा

147
AD POST

जामताड़ा।
लोगों को मानवाधिकार के संदर्भ में जागरूक करने को लेकर मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एहतेशाम उल मिर्जा ने नारायणपुर प्रखंड के चंदाडीह लखनपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों को मानवाधिकार के संदर्भ में जानकारी दी और लोगों को संविधान द्वारा प्रदत मानव के अधिकारों के संदर्भ में बताया।

AD POST

उन्होंने कहा कि अगर इन बातों की जानकारी आपको नहीं होगी तो आप का शोषण होता रहेगा। इसलिए संविधान में जो मानव को शक्ति प्रदान की गई है, जो अधिकार दिया गया है उसकी जानकारी होनी जरूरी है। तभी आप अपने अधिकार को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। स्थानीय लोगों ने प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त मौलिक समस्याओं से मिर्जा को अवगत कराया। मिर्जा ने आश्वासन दिया कि एक-एक कर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कहा कि संविधान और कानून की जानकारी होना लोगों को इसलिए जरूरी है कि वे अपने मौलिक अधिकारों को हासिल कर सके। मौके पर महफूज अंसारी, नजरुल अंसारी, समीम अंसारी, सद्दाम अंसारी, हसन अंसारी, इसाक अंसारी, रजा उद्दीन अंसारी, तालिब अंसारी, निर्मल मंडल, महेंद्र सिंह, जोरा मुर्मू, बंसी मुर्मू, निर्मल हांसदा, मदन मुर्मू, पैगाम अंसारी, ताजुद्दीन उपस्थित थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

08:13