
जामताड़ा।
संत रविदास की जयंती भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश रजक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय महिलाओं एवं संत रविदास के अनुयायियों ने हिस्सा लिया।


मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि महान संत परंपरा के संवाहक संत शिरोमणि रविदास का जीवन लोगों के लिए प्रेरणादायक है। मानव जाति को संत रविदास के द्वारा सर्व पंथ समभाव का रास्ता बताया गया। ऊंच-नीच, छुआ-छूत, गरीब, अमीर, के भेदभाव को मिटाने में उनके वचन सर्व काल के लिए प्रासंगिक रहेगा। मंडल ने कहा कि संत रविदास के अनुयाई विश्व भर में है और दुनिया भर में पूजे जाते हैं। उन्होंने लोगों को संत रविदास द्वारा कहे गए वचनों को आत्मसात करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर लोगों का सेवा करने का आव्हान किया। मौके पर एससी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हितेश दास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप पांडेय, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, नगर महामंत्री गोर बाउरी, सागर महतो, अमित बाउरी, भुवन चंद्र धीवर, प्रदीप राउत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


