Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamtara News :राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से नए मतदाताओं के लिए नामांकन को प्रोत्साहित करना: डीसी
Breaking News

Jamtara News :राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से नए मतदाताओं के लिए नामांकन को प्रोत्साहित करना: डीसी

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 25, 2022Updated:January 25, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जामताड़ा। प्रतिनिधि
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, एसपी दीपक कुमार सिन्हा एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। मौके पर उपायुक्त ने नए जुड़े हुए मतदाताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण एक्टिविटी है। चुनाव आयोग का मुख्य कार्य निष्पक्ष एवं स्मूथली निर्वाचन कराना है। वहीं उन्होंने उपस्थित कर्मियों को भी कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर आधारभूत तैयारियों को पूर्ण किया जा चुका है। लेकिन आप लोग मानसिक रूप से पंचायत चुनाव को लेकर तैयार रहें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2011 से भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस, यानी 25 जनवरी 1950 को चिह्नित करने के लिए पूरे देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से नए मतदाताओं के लिए नामांकन को प्रोत्साहित करना, सुविधा प्रदान करना और अधिकतम नामांकन करना है। देश के मतदाताओं को समर्पित, इस दिन का उपयोग मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने और चुनावी प्रक्रिया में सूचित भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। इस वर्ष हमलोग 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहे हैं। इस वर्ष का थीम, चुनावों को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाना है।

वहीं इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता प्रतिज्ञा के तहत भारत के नागरिक होने के नाते लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि जो भी नए मतदाता 01 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी किए हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़ा है वो अगले चुनाव में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। लोकतांत्रिक व्यवस्था में आपका मत ही सरकार का निर्धारण करती है। अपना मतदान सोच समझकर, विचारकर बिना किसी लोभ, लालच एवं दबाव के मतदान करें साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें। वहीं एसी सुरेन्द्र कुमार ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जानकारी दी। बताया कि नाला विधानसभा क्षेत्र में कुल 5612 नए मतदाताओं को सम्मिलित किया गया है जो की एक अच्छी संख्या है। उन्होंने नए मतदाता को शुभकामनाएं देते हुए जाति धर्म, संप्रदाय आदि से ऊपर उठकर अपना मत अवश्य देने का अपील किया। मौके पर उपरोक्त के अलावे डीडीसी अनिलसन लकड़ा, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद अनवर इदरीसी, डीटीओ अजय कुमार तिर्की, एसडीओ संजय पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रधान मांझी, जिला संख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, सीओ जामताड़ा मनोज कुमार, डीआईओ अभय परासर सहित अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 29 वर्षों से जारी है पप्पू सरदार का अनोखा जश्न, माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

May 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्वर्णरेखा पुल और फोरलेन सड़क निर्माण की सरयू राय ने की समीक्षा, काम में तेजी लाने का निर्देश

May 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के पद सृजन की मांग तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

May 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.