
जामताड़ा।
जामताड़ा और धनबाद जिला के सीमावर्ती क्षेत्र से सटे बलियापुर मोड़ गोविंदपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की एक अहम बैठक आयोजित की गई I बैठक में ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हाफिज एहतेशाम उल मिर्जा उपस्थित हुए I बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य धनबाद जिले में ट्रस्ट के संगठन का विस्तार करना है I


मौके पर जैनुल आबेदीन को बतौर धनबाद जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संयुक्त सचिव हाफिज मिर्जा ने कहा की संगठन जितना फैलेगा उतना ही सशक्त होगा। इसलिए इसमें ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ा जाना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट पूरे झारखंड के हर जिले में अपना संगठन खड़ा कर रहा है। इसके तहत बेरोजगार महिलाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। जिसके जरिए बेरोजगार महिलाएं प्रशिक्षित होकर स्वरोजगार से जुड़ सकती है और अपनी आय बढ़ा सकती है। सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ ट्रस्ट का कार्य हमेशा से सराहनीय रहा है। ट्रस्ट के द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाता है। जिसके माध्यम से लोगों को कानून और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी जाती है।
ट्रस्ट के द्वारा ऐसे गरीब बच्चे जो चाह कर भी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं उन्हें मदद पहुंचाया जाता है। ट्रस्ट समय समय पर गरीब, मजलूम बच्चों के बीच पढ़ने लिखने की सामग्री का वितरण भी करते रहती है। उन्होंने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष को धनबाद के सभी प्रखंड में कमेटी बनाने और ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को उस में जोड़ने का निर्देश दिया।


