Jamtara News:विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक सह समाजसेवी चमेली देवी को विभिन्न संगठनों ने किया सम्मानित किया

215
AD POST

jजामताड़ा।
8 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर जामताड़ा के विभिन्न खेल व सामाजिक संगठन के बैनर तले विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक सह समाजसेवी चमेली देवी को सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे ब्लड डोनर एसोसिएशन के अरूप मित्रा ने कहा कि आज पूरा विश्व महिला दिवस को बड़े सम्मान के साथ मना रहा है और हर क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण की नेतृत्व करने वाली जुझारू महिलाओं को समाज सम्मानित कर रहा है।

AD POST

कहा कि जामताड़ा क्षेत्र में अगर नारी शक्ति की कोई सबसे उपयुक्त उदाहरण है तो वो चमेली देवी है। आज वे जामताड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की पत्नी की पहचान को पीछे छोड़ एक जनसेवा की मिशाल बन चुकी है। न सिर्फ़ महिलाएँ बल्कि हर वो शख़्स उनसे प्रेरणा ले सकता है, जो छोटी सी भी परेशानी में अपना हौसला खो देता है। उनके जीवन की आपदाओं का दंश पूरा झारखंड जान रहा है। मज़बूत से मज़बूत व्यक्ति भी इतनी मार के बाद टूट जाता है, पर हम सभी यह देख कर हैरान है कि इन आपदाओं को पार करके एक सशक्त नेत्री के रूप में जानी जा रही है। कहा कि जो लोग नारी को पुरुष आश्रित या निर्भर समझते है उन्हें एक बार चमेली देवी के जीवनी को देखना चाहिए। महिला तो महिला, कई मायनो में पुरुष को भी यह अनुसरण करने पर विवश कर रही है।

क्षेत्र में आज यह किसी पहचान की मोहताज नही है और अकेली नारी क्या कर सकती है उसका ताज़ा उदाहरण है। न पद है न पार्टी है, बस एक हौसला और आत्मविश्वास है जिसकी बदौलत आज यह महिला जामताड़ा के घर घर में पहचानी जाती। पूर्व में हम सभी जो विष्णु भैया को क़रीब से जानते थे, उनके लिए चमेली देवी अन्नपूर्णा के समान थी। पर आज पूरे जामताड़ा के लिए वो शक्ति का रूप दुर्गा है। जामताड़ा स्टेडीयम में बोरिंग की माँग को पूरा करवाना, निजी मद से पम्प देना, खेल मंत्री को जामताड़ा बुला कर गांधी मैदान के लिए घोषणा करवाना, शहरी पेयजल आपूर्ति की लड़ाई को पूरा करना और अभी हाल में हुए वीरगाँव त्रासदी में उनकी सक्रियता को जिलेवासियों ने देखा। वही जीतु सिंह के कहा की हम इस महिला नेत्री के हौसले और हिम्मत को सलाम करते है और उम्मीद करते है जिस बदलाव की तरफ़ वे बढ़ रही है वो पूरे जामताड़ा में दिखे। मौक़े पर एसोसिएशन के अरूप मित्रा, शूबेंदु मुखर्जी, नीमाई सेन, जीतु सिंह, दीपक दुबे, अष्टम महतो, पूर्णेंदु चक्रवर्ती सहित विभिन्न खेल संगठन और सामाजिक संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

08:33