
जामताड़ा।
मां चंचला महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को माता रानी का पूजा धूमधाम एवं पारंपरिक विधि विधान से किया गया। मंदिर के पुजारियों द्वारा महोत्सव के मुख्य यजमान वीरेंद्र मंडल के हाथों पंचोपचार पूजन विधि विधान के साथ कराया। चंचला मंदिर के प्रांगण में अनुष्ठान के क्रम में जामताड़ा नगर अध्यक्ष रीना कुमारी सहित महोत्सव कमेटी के सभी महत्वपूर्ण सदस्य, नगर के श्रद्धालु जन, मातृशक्ति भारी संख्या में उपस्थित थे। महोत्सव के निमित्त मंदिर प्रांगण में कई प्रकांड पंडितों द्वारा निरंतर देवी का पाठ किया जा रहा है। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जामताड़ा का वातावरण भक्ति मय है। श्रद्धालु माता का दर्शन कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। महोत्सव के अध्यक्ष एवं मुख्य जजमान वीरेंद्र मंडल ने बताया कि महोत्सव आनंदमय वातावरण में मनाया जा रहा है, श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।


मंडल ने कहा महोत्सव के महत्व को समझने की आवश्यकता है। महोत्सव की इतनी बड़ी अनुष्ठान मां के कृपा के बिना संभव नहीं है। कलश यात्रा से लेकर 3 दिन तक चलने वाले महोत्सव को माता खुद ही संभालती है। मंडल ने कहा माता चंचला जामताड़ा की कुलदेवी है। इनकी ख्याति दूर-दूर तक है। माता रानी सभी की इच्छाओं को पल भर में पूरी करती है। आवश्यकता है एक बार दिल से पुकारने का। मंडल ने महोत्सव में स्थानीय लोगों की सहभागिता, सभी संस्थाओं का सहयोग, सामाजिक संगठनों सहयोग के साथ-साथ प्रशासनिक सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। सभी के लिए उन्होंने शुभकामना व्यक्त किया। नगर पंचायत जामताड़ा के अध्यक्ष रीना कुमारी ने अनुष्ठान में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माता रानी से नगर के सभी नागरिकों के लिए मंगल कामना किया। नगर अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा माता के प्रति नगर के साथ-साथ आसपास के जिले का लोगों का अपार श्रद्धा है। माता रानी सभी की मनोकामना को पूरी करती है। कहा माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी, बच्चे, वयस्क-युवा भारी संख्या में उपस्थित थे।


