JAMTARA BJP NEWS -हेमंत सरकार पर लग गई है कांग्रेस की वक्र दृष्टि: वीरेंद्र

0 211
AD POST

जामताड़ा।
भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा द्वारा दशहरा उपरांत पार्टी के कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह द्वारा मिहिजाम के कार्यकर्ताओं से मिला एवं नेताओं ने विजयादशमी का शुभकामना दिया। इस अवसर पर मिहिजाम नगर के कई नगर पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में नगर उपस्थित थे। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल द्वारा नगर के राजनीतिक गतिविधियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा किया। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह द्वारा भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिया। मीडिया से मंडल ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन का सरकार पर कांग्रेस की वक्र दृष्टि लग गई है। जग जाहिर है कांग्रेस के साथ सरकार चलाने में सहयोगी दल को तीन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, झारखंड में इसका परिणाम प्रत्यक्ष दिखाई पड़ रहा है। झारखंड के विकास खंडों में भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। सरकारी कार्यालयों में बिचौलियों का वर्चस्व हो गया है गरीबों का काम नहीं हो रहा है। लोगों का मोहभंग सरकार से हो गया है।

AD POST

मंडल ने बताया जामताड़ा जिले में नाला विधानसभा से विधानसभा के अध्यक्ष होने के बावजूद नाला विकास के लिए वाटजोह रहा है। जामताड़ा विधानसभा की दुर्गति तो सबके सामने है बार-बार भारतीय जनता पार्टी के मांग करने के बावजूद भी बिजली, स्वास्थ, सड़क, शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं पर भी सरकार का स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। यह दर्शाता है कि ये सभी लोग विकास के नाम पर उदासीन है। मंडल ने मिहिजाम में स्वास्थ्य सेवा सुधारने एवं बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का मांग किया। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने अविलंब बिजली व्यवस्था सुधारने, पलायन रोकने, तुष्टीकरण से बाज आने का मांग किया। इस अवसर पर गोरेलाल शर्मा, संजीव तांतिया, लक्ष्मण प्रसाद, प्रह्लाद रजक, विनीत यादव, राकेश प्रताप सिंह, सुजीत राउत, चन्नी सिंह, अभिषेक यादव, मुल्लू साह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

10:21