दुमदुमि गांव में जहरीले साग खाने से एक ही परिवार के 3 बच्चे सहित 6 लोगों की बिगड़ी तबीयत अस्पताल में किया गया भर्ती, स्थिति नाजुक
JAMTARA
शनिवार देर रात को दुमदुमि गांव में एक ही परिवार के 6 सदस्यों का अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी घर के सदस्य पागल जैसा करने लगे।
साथ ही पूरे परिवार का याददाश्त खो गया । मामला को गंभीर देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके रिश्तेदारों को दिया। स्थानीय लोगों और रिश्तेदार के सहयोग से 108 एंबुलेंस से सभी लोगों को इलाज के लिए देर रात को सदर अस्पताल जामताड़ा लाकर भर्ती किया गया है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे परिवार के सभी सदस्य साग भात खाया था। उसके बाद देर शाम को पूरे परिवार के सदस्यों का तबीयत बिगड़ने लगा और सभी लोग पागल जैसे करने लगे। सभी लोग इधर-उधर छटपटाने लगे थे। साथ ही किसी का भी याददाश्त नहीं था। कोई अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था। इनमें से तीन छोटे बच्चे एक वृद्ध महिला सहित 6 लोग शामिल है जामताड़ा सदर अस्पताल में दवा नहीं रहने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हुई। देर रात तक लोग अस्पताल परिसर में पागल जैसा छटपटाने लगा। डॉक्टरों ने कहा कि सभी सदस्य किसी जहरीले चीज को खाए हैं जिसकी वजह से सभी का तबियत बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में इस जहर का दवा उपलब्ध नहीं है। इसे देखते हुए सभी लोगों को धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया है। बता दें कि परिवार के सभी सदस्यों का तबीयत बिगड़ जाने से बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच ले जाने वाले भी कोई नहीं था। मजबूरन सभी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। लेकिन उपचार नहीं हो पा रहा है। सभी लोगों का तबीयत बिगड़ते जा रहा है।साथ ही सभी का स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वही बेचैनी मे एक बच्ची रात को वहां से भाग गई । जिसे ग्रामीणों ने रविवार दोपहर को टीकाडीह मोड़ से बरामद किया।



