पैथोलॉजी की जांच जनहित के लिए अती आवश्यक है-काले
जमशेदपुर।
वर्तमान में ऐसा देखा जा रहा है की शहर में पैथोलॉजी केंद्रों पर
जहां रक्त , मल, मूत्र या अन्य जरूरी जांच होता है वहां गाहें बगाहे लापरवाही की सूचना प्राप्त होती है । काले ने कहा की कोविड के दौरान भी कई पैथोलॉजी केंद्रों ने कई गलत रिपोर्ट भी दी है और सामान्य तौर पर ऐसा देखा जाता रहा है । भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं शहर के समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से आग्रह किया है की इन पैथोलॉजी केंद्रों की नियमित जांच हो रही है की नहीं , या और बेहतर जांच की
ज़रूरत है , या इनकी गुणवत्ता में और सुधार की ज़रूरत है , इन सभी विषयों को जांच समिति के माध्यम से देखा जाये और इसे और भी पुख्ता करने की हरसंभव प्रयास हो ऐसी मांग की है ।
श्री काले ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्वीट के जरिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला उपायुक्त से जिले के साथ साथ राज्य के सभी पैथोलॉजी लैब की गुणवत्ता की समय समय पर जांच एक सक्षम समिति के माध्यम से जांच कराने की मांग रखी ।
