
जमशेदपुर। सोमवार की देर रात छेड़खानी के मामले को लेकर दो समुदाय के बीच हुई भिड़त के मामले को लेकर विश्व हिंदु परिषद के द्वारा मानगो बंद कराया गया।इस दौरान विहीप के कार्यकर्ताओ के द्वारा तोड़ फोड़ भी ।इस दौरान जिला पुलिस को भीड़ को नियत्रींत करने के लिए पुलिस के द्वारा लाठी भी चलाई गई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ता काफी संख्या मे बाहर निकले मानगो पुल पर खड़े कई वाहनो के शीशे भी तोड़ डाले।इसके बाद बेंद दुकानो में लोगो ने तोड़ फोड़ की। गौरतलब है कि बीती रात को शहर के मानगो के हनुमान मंदिर के पास छेड़खानी के मामले मे दो समुदाय वापस में भीड़ गए। इस दौरान कई लोगो के अलावे डी एस पी व इंस्पेक्टर हो जख्मी हो गए।फिलहाल जिला प्रशासन ने वहां पर 144 घारा लागू कर दिया हैं।वही इस घटना के विरोध मे विहीप ने आज मानगो बंद का आहवान किया था।



