JAMSHEDPUR
जिले में रविवार को टीकाकरण कार्यक्रम बंद रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त को टीकाकरण कार्य स्थगित रखा गया है। वरीय प्रभारी, वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने समस्त जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपील किया है कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को देखते हुए राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास से मनाएं । जिलेवासियों को अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन, सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी आपका परिवार, समाज एवं जिला सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी टीकाकरण कार्यक्रम 16 अगस्त 2021 से पूर्ववत संचालित किये जायेंगे जिसकी सूचना जिलेवासियों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया व अन्य उचित माध्यमों से दी जाएगी।
