60 से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को उनके आवास पर टीका लगाने का जिला प्रशासन करे प्रबंध – भरत सिंह
जमशेदपुर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि टिनप्लेट 10 नंबर, बस्तियों में सिंधु रोड, सुखिया रोड और पदमा रोड में रहने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के कई व्यक्तियों और महिलाओं ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लिया है! इसका मुख्य कारण यह है कि अधिक उम्र होने के कारण यह लोग चल फिर करने में असमर्थ हैं एवं इनमें से कईयों को तो स्मार्ट फोन चलाना नहीं आता है! यह हाल केवल टिनप्लेट का नहीं है बल्कि शहर के कई क्षेत्रों का भी है! ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि इन लोगों का टीकाकरण जल्द से जल्द किया जाए! इसलिए हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि वह इन बुजुर्गों का टीकाकरण इन के आवास पर ही करने का प्रबंध करें ताकि निकट भविष्य में तीसरे लहर के प्रकोप को रोका या कम किया जा सके।
