जमशेदपुरः रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी की ओर से बारिश के मौसम को देखते हुए छाता वितरण अभियान की शुरूआत की गई है। इसकी शुरूआत आज से की गई। इस अभियान के तहत पहले दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे सोनारी, जुगसलाई, बागबेड़ा और कदमा सहित अन्य क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच 100 छाता का वितरण किया गया। लोग छाता पाकर काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष जलपा पारिख, सचिव जसरीन कौर, संयुक्त सचिव शिवानी गोयल, पूर्व अध्यक्ष हेतल अडेसरा, सिमरन सग्गू, निकता महता, सौरभ मोहंती, उर्वी अडेसरा, करिश्मा टांक, निशा टांक, के अलावा वोलेंटियर्स सरनजीत कौर, श्रुति महानंद, रिम्मी राजेश्वरी, स्वर्णा शशि मोहंती, आर महादेवन, अमन जायसवाल, चंदन सिंह, अमित कुमार औऱ रितिक गांधी सहित अन्य की अहम भूमिका रही।
