जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर खकरीपड़ा में बिरसा मेमोरियल क्लब की ओर से इंटर विलेज नॉकआउट लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू उपस्थित हुए। इस नॉक आउट में 10 टीमों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में विजेता टीम कोलकाता BBKS की टीम रही जिसने 2_0 जीत दर्ज की उपविजेता G परगना उड़ीसा टीम बनी।
मेन ऑफ दी टूर्नामेंट कोलकाता टीम के संजीव टूडू को पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा इस तरह का फुटबॉल टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ियों को उचित मंच देता है जो आगे चलकर हमारे इस क्षेत्र का झारखंड राज्य का भारत देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकता है फुटबॉल खेल के जरिए।
इसलिए खिलाड़ियों से आग्रह है वह खेल को खेल भावना से खेले और अनुशासन से खेले तभी जा कर भविष्य अच्छा खिलाड़ी बन सकता है खेल के क्षेत्र में ।
मुख्य रूप से उपस्थित थे झामुमो नेता नारायण सोरेन ,बाबूलाल टूडू विश्वनाथ सिंह, पाइका हो, सूरज हेम्ब्रम, लकी चरण हेंब्रम, सुकरा बिरूली, घासी राम बरदा,मनोज तांती,सागर कानूनगो, आदि उपस्थित थे।
