
JAMSHEDPUR


राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आम आदमी पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला के कार्यकर्ता मानगो के गाँधी मैदान में इकट्ठा हुए और पूज्य बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला-प्रभारी श्री मनीष कुमार, प्रदेश उपसंयोजक श्री प्रेम कुमार, जिला सह-प्रभारी श्री हकीमुद्दीन वारसी व श्री शालिग्राम मिश्रा, पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष श्री अजीत सिंह, श्री मोहम्मद शकील, आफ़्ताब हुसैन व अन्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। उपस्थित ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने देश की आज़ादी में गाँधी जी व शास्त्री जी के बहुमूल्य योगदान का स्मरण किया तथा उनका आभार व्यक्त किया।

