Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Women’s University:जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में रोजगार की संभावनाओं वाली वोकेशनल कोर्सेज उपलब्ध: छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर
Breaking News

Jamshedpur Women’s University:जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में रोजगार की संभावनाओं वाली वोकेशनल कोर्सेज उपलब्ध: छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 8, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

आमतौर पर वोकेशनल कोर्स एक विशेष व्यवसाय के लिए छात्राओं को तैयार करने का लक्ष्य रखता है और कैरियर को उन्नत बनाने में मदद करता है। वर्तमान समय में वोकेशनल कोर्स छात्राओं को बेहतर रोजगार प्रदान करने का आधार है, जिससे वह स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। वोकेशनल कोर्स आमतौर पर प्रमाणित करता है कि किसी छात्रा के पास किसी विशेष विषय या उससे जुड़े व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक कौशल है। छात्रा, जो विद्यालयी शिक्षा पूरी करने के बाद अपनी रूचि के अनुसार किसी क्षेत्र में एक उज्जवल कैरियर की तलाश करती हैं, उनके लिए वोकेशनल कोर्स एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में वोकेशनल कोर्सेज की एक बड़ी और प्रचलित श्रृंखला है। छात्राएं यूनिवर्सिटी से बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, सीएनडी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, लाइब्रेरी साइंस, पत्रकारिता और जनसंचार, एमए इन योगिक साइंस आदि में नामांकन करवा सकती हैं। सभी तरह के कोर्सेज में नामांकन जारी है। छात्राओं के पास काम को पूरा करने के लिए आवश्यक प्रैक्टिकल स्किल भी होनी चाहिए, जो यूनिवर्सिटी इन कोर्सेज में उपलब्ध कराती है।
यदि छात्रायें किसी कोर्स के बारे में अधिक जानना चाहती हैं तो जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आकर उस विभाग के फैकल्टी से पूछ सकती हैं और कुछ जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकती हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि सामान्य विषयों की तरह इस बार वोकेशनल कोर्सेज के लिए भी छात्राओं को ऑनलाइन चांसलर पोर्टल के द्वारा आवेदन करना है। पोर्टल पर अपनी रुचि के अनुसार वोकेशनल कोर्स का चयन कर छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।

*जनजातीय बालिकाओं को स्वावलंबी बनने के लिए वोकेशनल कोर्स एक बेहतर विकल्प – प्रो.(डॉ.) अंजिला गुप्ता, माननीय कुलपति*

कुलपति प्रो.(डॉ.) अंजिला गुप्ता ने इन वोकेशनल कोर्सेज की महत्ता बताते हुए स्पष्ट किया कि, “छात्राओं, विशेषकर जनजातीय बालिकाओं को स्वावलंबी बनने के लिए वोकेशनल कोर्स में एडमिशन लेनी चाहिए। कैरियर के लिए विकल्प देनेवाली ये कोर्सेज उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनायेंगी। किसी के ऊपर आश्रित नहीं होकर वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है तथा वोकेशनल कोर्स के माध्यम से कौशल विकास कर वह अपना व्यापार भी शुरू कर सकती हैं। यह सौभाग्य की बात है कि ऐसे कोर्सेज जमशेदपुर में उपलब्ध हैं जिनके लिए लोग बाहर जाते हैं। दूसरे संस्थानों में शुल्क प्रायः ज्यादा होता है किंतु सरकारी विश्वविद्यालय के कारण ऐसे कैरियर को बनानेवाले कोर्सेज भी अपेक्षाकृत कम शुल्क में पूरे किए जा सकते हैं। यहां के सामान्य कोर्सेज से इसमें थोडी बहुत ज्यादा फीस अगर है भी, तो भी, यूनिवर्सिटी कई प्रकार के स्कॉलरशिप का विकल्प देती है, जिसका अधिकांश छात्राओं को लाभ मिलता है। उदाहरण के लिए झारखंड सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से छात्राओं को 20000 रू. की एकमुश्त रकम प्राप्त हो जाती है, जिससे वोकेशनल कोर्स की फीस भी आसानी से दी जा सकती है।”

*झारखंड सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना नामांकन में आर्थिक मददगार*

अतः यह एक सुनहरा अवसर है जिससे यूनिवर्सिटी में किसी भी वोकेशनल कोर्स में एडमिशन अभी लिया जा सकता है। क्षेत्र की सभी छात्राओं को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। झारखंड सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना विद्यालयी स्तर के साथ 18–19 वर्ष पूर्ण कर चुकीं बालिकाओं के लिए भी महाविद्यालयी या विश्वविद्यालयी स्तर पर भी आर्थिक बाधाओं को दूर करनेवाली है। पूरी पढ़ाई के लिए कुल 40000रू. है जिसमे से 20000 रू. की राशि उच्च शिक्षा के समय एकमुश्त मिलती है। इस कारण, वोकेशनल कोर्सेज में नामांकन लेने पर भी आर्थिक बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.