सभी लाभार्थियों से अपील है कि संयम बनाये रखेंगे, अनावश्यक टीका केंद्रों पर नहीं आएं, जिले में वैक्सीन की उपलब्धता होते ही उचित माध्यमों से सूचित किया जाएगा
JAMSHEDPUR
जिले में वर्तमान में वैक्सीन की कमी के कारण जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 18-21 जुलाई तक वैक्सीनेशन कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है वहीं 18 जुलाई को ग्रामीण क्षेत्र में 4 सेंटर पर ही वॉक इन मोड में टीकाकरण कार्य सन्चालित किये जायेंगे जिनमें सीएचसी डुमरिया में 18+ कोविशील्ड के 20, 45+ को-वैक्सीन के 40 तथा सीएचसी धालभूमगढ़ में 18+ कोविशील्ड के 110 एवं गुड़ाबांदा में 18+ के लिए 80 डोज उपलब्ध रहेगा। जिला प्रशासन सभी लाभार्थियों से अपील करता है की टीकाकरण को लेकर संयम बनाये रखेंगे, जिले में वैक्सीन की आपूर्ति होते ही टीकाकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही जनसाधारण से अपील की जाती है कि अनावश्यक टीका केन्द्रों पर नहीं आएं, राज्य स्तर से जिले को वैक्सीन प्राप्त होते ही उचित माध्यम से लाभार्थियों को सूचित किया जाएगा ।
