Jamshedpur Union Minister Arjun Munda से मिलने जा रहे Bjp नेता राम सिंह मुंडा पर हमला

परसुडीह में बाईक सवार हमलावरों ने किया हमला

629
AD POST

jamshedpur

मंगलवार की सुबह भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने राम सिंह मुंडा को  रॉड और डंडे से  मारपीट की है। इस मारपीट के कारण  राम सिंह मुंडा का बायां हाथ तीन जगह से फ्रैक्चर हो गया है। वही उनका इलाज खासमहल स्थित सदर अस्पताल में चल रहा हैं।

AD POST

इस सबंध में  राम सिंह मुंडा ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे सोपोडेरा स्थित अपने आवास से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने घोड़ाबांधा स्थित उनके आवाज़ जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाई , जबतक वे कुछ समझ पाते तब तक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर में काफी चोटे आई हैं।

आपको बता दे कि  राम सिंह मुंडा फिलहाल जमशेदपुर भाजपा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी हैं। वह महानगर भाजपा में कई पदों पर भी रह चुके हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More