jamshedpur
मंगलवार की सुबह भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने राम सिंह मुंडा को रॉड और डंडे से मारपीट की है। इस मारपीट के कारण राम सिंह मुंडा का बायां हाथ तीन जगह से फ्रैक्चर हो गया है। वही उनका इलाज खासमहल स्थित सदर अस्पताल में चल रहा हैं।
इस सबंध में राम सिंह मुंडा ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे सोपोडेरा स्थित अपने आवास से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने घोड़ाबांधा स्थित उनके आवाज़ जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाई , जबतक वे कुछ समझ पाते तब तक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर में काफी चोटे आई हैं।
आपको बता दे कि राम सिंह मुंडा फिलहाल जमशेदपुर भाजपा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी हैं। वह महानगर भाजपा में कई पदों पर भी रह चुके हैं।
