JAMSHEDPUR
झारखंड शिक्षित बेरोजगार ऑटो एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष संतोष मंडल के नेतृत्व में बिस्टुपुर वोल्टास ऑटो स्टैंड में ऑटो चालकों के बीच सूखा राशन किट वितरित किया गया।
इस अवसर पर. एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष मंडल कहा कि जल्द ही एसोसिएशन की एवं प्रशासन द्वारा डीजल ऑटो को बंद करने का जो फरमान जारी किया गया है उस पर सभी ऑटो चालकों साथ बैठकर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
इस दौरान सभी ऑटो चालको ने संतोष मंडल जी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
इस समस्या को लेकर सरकार को पत्र लिखकर ऑटो चालकों की समस्या से अवगत कराया जाएगा साथी साथ सीएनजी किट पर लोन कैसे प्रभावित किया जाए उस पर भी सरकार को पत्र लिखकर देने के लिए आग्रह किया जाएगा।
साथ ही साथ जमशेदपुर में 6 महीना के दर अंदर सब जगह सीएनजी पंप की सुविधाएं देने की पहल की जाए ।
उसके बाद ऑटो सीएनजी किट पर विचार विमर्श किया जाए।
1.चालक अपनी गाड़ी न्यू या एक दो साल हो चुके ऐसे ऑटो चालकों को छूट दी जाए।
15 साल तक टैक्स जमा किया गया है ऐसे गाड़ी पर सरकार ध्यान आकर्षित करें
2.पुरानी गाड़ी को बदलाव के लिए सरकार ऑटो चालकों को सुविधाएं दिया जाए।
जिससे उन्हें किसी प्रकार का परेशानी ना हो और आसानी से वह पुरानी गाड़ी देकर नई गाड़ी सीएनजी लेकर शहर में चला सके
